Bharatiya Patrakarita Mahotsav Indore by State Press Club M.p

पत्रकारिता महोत्सव में 61 मीडियाकर्मी और 11 फोटोग्राफर सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित हुए

पत्रकारिता महोत्सव में  61 मीडियाकर्मी और 11 फोटोग्राफर सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित हुए

Bharatiya Patrakarita Mahotsav 2025 Indore by State Press Club M.P.

 Madhya Pradesh: तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

इंदौर । भारतीय पत्रकारिता महोत्सव की पूर्व संध्या पर स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. ने शहर के सक्रिय 61 मीडियाकर्मी और 11 फोटोग्राफर को सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी थे। अध्यक्षता समाजसेवी प्रवीण कक्कड़ ने की। विशेष अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा और पूर्व अध्यक्ष चिंटू वर्मा थे। इस मौके पर अतिथियो ने कहा कि इंदौर की पत्रकारिता का इतिहास समद्ध रहा है और यहाँ राहुल बारपुते, राजेंद्र माथुर, प्रभाष जोशी, माणकचंद वाजपेयी, रमेशचंद्र अग्रवाल, अभय छजलानी , वेदप्रताप वैदिक जैसे मूर्धन्य सम्पादक रहे हैं जिन्होंने अपने श्रम और लेखनी से पत्रकारिता को सींचा।ऐसे मूर्धन्य पत्रकारो की परम्परा को अब आगे बढ़ाने का कार्य नई पीढी कर रही है। इस तरह के आयोजनों से जहां श्रेष्ठ पत्रकारों को प्रोत्साहन मिलता है वही उनके ज्ञान में श्रीवृद्धि होती है। अतिथि स्वागत स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष मप्र प्रवीण खारीवाल,संयोजक सुदेश तिवारी, सचिव आकाश चौकसे और अजय भट्ट ने किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक वाजपेयी ने किया। आभार महासचिव नवनीत शुक्ला ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

एआई (AI) और परिवर्तन 2047 पर केन्द्रीत रहेंगे महोत्सव के 9 सत्र

 स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. द्वारा 12, 13 एवं 14 अप्रैल को जाल सभागृह में भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव का 17वां वर्ष है। इस मर्तबा महोत्सव की थीम एआई और परिवर्तन 2047 रखी गई है। 72 घण्टे के इस विशिष्ठ आयोजन में प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया के 100 से अधिक पत्रकार भाग लेंगे।
मूर्धन्य सम्पादक राहुल बारपुते, राजेन्द्र माथुर, प्रभाष जोशी, श्री माणिकचंद वाजपेयी, रमेशचंद्र अग्रवाल, अभय छजलानी एवं डॉ. वेद प्रताप वैदिक की स्मृति में आयोजित इस पत्रकारिता पर्व में छ: वैचारिक सत्र और तीन मास्टर क्लास का आयोजन होगा। महोत्सव के अंतगर्त मध्यप्रदेश के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर केन्द्रीत छायाचित्र प्रदर्शनी एवं एआई पर एकाग्र चित्रकला प्रदर्शनी ‘छवि नए युग कीझ् का आयोजन भी किया गया है। महोत्सव के दौरान एआई के विभिन्न स्वरूपों पर केन्द्रीत 150 पृष्ठों की उद्देश्यपूर्ण स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। शनिवार 12 अप्रैल को प्रात: 11 बजे एआई की आंधी और भविष्य, दोपहर 2 बजे एआई और न्यूज रूम तथा शाम 5 बजे एआई और चुनाव परिदृश्य पर चर्चा होगी। रविवार 13 अप्रैल को प्रात: 11 बजे एआई युग में शिक्षा, दोपहर 2 बजे एआई और पॉडकास्ट और शाम 5 बजे सायबर सुरक्षा पर मंथन होगा। सोमवार 14 अप्रैल को प्रात: 11 बजे एआई और रचनात्मकता के खतरे, दोपहर 2 बजे एआई एंकरिंग और कॅरियर तथा शाम 5 बजे एआई का चिकित्सा पर असर विषय पर संवाद होगा। महोत्सव के दौरान रविवार 13 अप्रैल को दोपहर 1 बजे और 14 अप्रैल को शाम 7 बजे सप्तऋषि सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। देश के प्रमुख प्रेस क्लब एवं मीडिया संगठनों का शिखर संवाद भी आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में स्टेट प्रेस क्लब के सदस्य, मीडिया स्टूडेंट और प्रबुद्धजन आमंत्रित है।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका फूड फेस्टिवल में देशभर के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का मिलेगा एक ही जगह पर देशभर की गलियों का स्वाद इंदौर : भारत की गलियों का खाना हमेशा से अपने […]

The Park Indore : द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 16 से 29 मार्च तक ‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The Park Indore : द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 16 से 29 मार्च तक ‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल देशभर के शाही और पारंपरिक व्यंजनों का खास अनुभव एक ही जगह पर इंदौर : भारतीय खानपान की पहचान केवल स्वाद से नहीं, बल्कि उसकी विरासत और परंपरा से भी […]