Ambika Agarwal Mahi Agarwal Miss & Mrs. MP Season 2

Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब

Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब

आईबीडब्ल्यूई सोसायटी का सांस्कृतिक आयोजन सफल, 50 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

इंदौर। आईबीडब्ल्यूई सोसायटी द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ‘राजघराना मिस एंड मिसेज एवं गृहलक्ष्मी एमपी सीजन-2’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनका चयन अनुभवी निर्णायक मंडल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने व्यक्तित्व, प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। कड़े मुकाबले के बाद निर्णायक मंडल के निर्णय अनुसार ‘मिसेज राजघराना’ का खिताब अम्बिका अग्रवाल को प्रदान किया गया, जबकि ‘मिस राजघराना’ का ताज माही अग्रवाल ने अपने नाम किया।
पूरे आयोजन को आईबीडब्ल्यूई सोसायटी द्वारा बेहद सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच समाज में आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश के समग्र विकास और जन-कल्याण के लिए 29 हजार 540 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱प्रदेश के समग्र विकास और जन-कल्याण के लिए 29 हजार 540 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति लोक वित्त पोषित कार्यक्रमों, योजनाओं एवं परियोजनाओं के परीक्षण के लिए 15 हजार 598 करोड़ रूपये की स्वीकृति शहरी एवं नगरीय मार्गों के नव निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए 6 हजार 900 करोड़ […]

Kuno National Park में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Kuno National Park में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा वन्यजीव संरक्षण और ‘वाइल्डलाइफ लीडर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम। वन्यजीव संरक्षण में नए आयाम स्थापित कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो नेशनल पार्क में दो […]