MP Lockdown : भोपाल, इंदौर और जबलपुर हर रविवार पूरी तरह बंद रहेंगे , 31 मार्च तक नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज - Update Now News

MP Lockdown : भोपाल, इंदौर और जबलपुर हर रविवार पूरी तरह बंद रहेंगे , 31 मार्च तक नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

Bhopal: मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में रिकाॅर्ड 1140 नए संक्रमित मिलने के बाद सरकार अब सख्ती बरत रही है। राजधानी भोपाल, इंदौर और जबलपुर में अब हर रविवार को टोटल लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है। वहीं, इन तीनों शहरों में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। इंदौर और भोपाल में सबसे तेजी से संक्रमण फैल रहा है। इंदौर में मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर 300 के पार पहुंच गया है। यहां 2 महीने 26 दिन बाद 302 केस मिले हैं। इसी तरह भोपाल में 3 महीने 7 दिन बाद एक दिन में 203 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने का एक आधार टेस्टिंग बढ़ना भी है। दो दिन पहले तक 18 हजार तक टेस्ट हो रहे थे, लेकिन 18 मार्च को संख्या बढ़ा कर 20,770 की गई। ऐसे में संक्रमितों की संख्या भी बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश 11.6 प्रतिशत विकास दर से कर रहा प्रगति जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए हमारे पास पर्याप्त धनराशि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा, जनता पसंद कर रही है सरकार के काम अब तक […]

लोकसभा में उठी पत्रकार सुरक्षा और कल्याण के लिए नीति बनाने की मांग

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लोकसभा में उठी पत्रकार सुरक्षा और कल्याण के लिए नीति बनाने की मांग BJP सांसद दर्शन चौधरी ने पत्रकारों के सामाजिक सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने रखी मांग नई दिल्ली । पत्रकारों की सुरक्षा और उनके कल्याण को लेकर लोकसभा में शुक्रवार को अहम मुद्दा उठाया गया। भारतीय जनता पार्टी […]