Indore inspiring woman Sheela Rajak receives Nari Shakti Award

इंदौर की प्रेरक महिला उद्यमी शीला रजक (sheela rajak) को मिला नारी शक्ति पुरस्कार

एक आत्मविश्वासी महिला न केवल अपना भविष्य गढ़ती है, बल्कि पूरे समाज को सशक्त दिशा प्रदान करती है – शीला रजक

इंदौर। विश्व महिला दिवस के अवसर पर मालवा जर्नलिस्ट फोरम द्वाराआज जाल सभागृह में नारी शक्ति अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, साहित्य, कला, समाजसेवा, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंदौर की प्रख्यात जनसंपर्क विशेषज्ञ एवं उद्यमी, रेप्युटेशन क्राफ्टर्स की संस्थापक शीला रजक को जनसंपर्क एवं मीडिया क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार से अलंकृत किया गया। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से न केवल शहर, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। मंच से उनके नेतृत्व, पेशेवर प्रतिबद्धता और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।
सम्मान ग्रहण करते हुए शीला रजक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस विशेष अवसर पर यह सम्मान प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत गर्व और कृतज्ञता का क्षण है। यह उन सभी महिलाओं का है जो प्रतिदिन परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे धर्मग्रंथों में उल्लेख है “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः।” अर्थात जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवताओं का वास होता है। आज का यह सम्मान उसी विचार को साकार करता है। हमें सदैव अपने सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान के लिए सजग रहना चाहिए। जब हम स्वयं अपने मूल्य को स्वीकार करते हैं, तभी समाज भी हमें वह स्थान देता है जिसके हम वास्तविक अधिकारी हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर रहीं। विशिष्ट अतिथियों में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला एवं गोलू शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती सीमा अलावा, मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती टिम्सी राय, फिल्म अभिनेत्री सारिका दीक्षित, पर्यावरणविद् डॉ. एस. एल. गर्ग, श्रीमती दीप्ति सिंह हाड़ा, सुरेंद्र सिंह सोनगिरा एवं अविनाश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों एवं सम्मानित महिलाओं के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन मालवा जर्नलिस्ट फोरम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया।

×
Date : 08 March 2026 Posted By : EDITOR
इंदौर की प्रेरक महिला उद्यमी शीला रजक (sheela rajak) को मिला नारी शक्ति पुरस्कार
News Image

इंदौर की प्रेरक महिला उद्यमी शीला रजक (sheela rajak) को मिला नारी शक्ति पुरस्कार

एक आत्मविश्वासी महिला न केवल अपना भविष्य गढ़ती है, बल्कि पूरे समाज को सशक्त दिशा प्रदान करती है - शीला रजक

इंदौर। विश्व महिला दिवस के अवसर पर मालवा जर्नलिस्ट फोरम द्वाराआज जाल सभागृह में नारी शक्ति अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, साहित्य, कला, समाजसेवा, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंदौर की प्रख्यात जनसंपर्क विशेषज्ञ एवं उद्यमी, रेप्युटेशन क्राफ्टर्स की संस्थापक शीला रजक को जनसंपर्क एवं मीडिया क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार से अलंकृत किया गया। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से न केवल शहर, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। मंच से उनके नेतृत्व, पेशेवर प्रतिबद्धता और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।
सम्मान ग्रहण करते हुए शीला रजक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस विशेष अवसर पर यह सम्मान प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत गर्व और कृतज्ञता का क्षण है। यह उन सभी महिलाओं का है जो प्रतिदिन परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे धर्मग्रंथों में उल्लेख है “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः।” अर्थात जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवताओं का वास होता है। आज का यह सम्मान उसी विचार को साकार करता है। हमें सदैव अपने सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान के लिए सजग रहना चाहिए। जब हम स्वयं अपने मूल्य को स्वीकार करते हैं, तभी समाज भी हमें वह स्थान देता है जिसके हम वास्तविक अधिकारी हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर रहीं। विशिष्ट अतिथियों में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला एवं गोलू शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती सीमा अलावा, मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती टिम्सी राय, फिल्म अभिनेत्री सारिका दीक्षित, पर्यावरणविद् डॉ. एस. एल. गर्ग, श्रीमती दीप्ति सिंह हाड़ा, सुरेंद्र सिंह सोनगिरा एवं अविनाश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों एवं सम्मानित महिलाओं के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन मालवा जर्नलिस्ट फोरम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

📰 Generate e-Paper Clip MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने सुखबीर सिंह, भारत यादव को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी; जबलपुर समेत 11 जिलों में नए कलेक्टर मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने […]

इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू

📰 Generate e-Paper Clip इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग में उद्यमों ने दिखाई रुचि; आईपीओ की तैयारी, वित्तीय अनुशासन एवं विकास पूंजी पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन इंदौर : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम […]