Big action by EC before Lok Sabha elections

 यूपी, बिहार समेत 6 राज्यों के गृह सचिव और पश्चिम बंगाल के डीजीपी को हटाने का आदेश, लोकसभा चुनाव से पहले ईसी की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोगी की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के सीएम कार्यालय में प्रभार संभाल रहे गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किया गया है। इतना ही नहीं ईसी की ओर से पश्चिम बंगाल के डीजीपी और मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटाने का आदेश दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने बृहन्मुंबई (बीएमसी) नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल को भी हटाने का आदेश दिया है।
चुनाव आयोग ने इसके अलावा राज्य सरकारों को उन सभी अधिकारियों का तुरंत ट्रांसफर करने को कहा है जो अपने गृह जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के नेतृत्व में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। जिन अधिकारियों को हटाया गया है वो राज्य में दो-दो विभागों के चार्ज संभाल रहे थे। जो चुनाव प्रक्रिया के लिए सही नहीं था।
महाराष्ट्र ने राज्य में कुछ म्युनिसिपल कमिश्नर और एडिशनल/डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन नहीं किया है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को अपनी नाराजगी जताई है। आयोग ने बीएमसी और एडिशनल/डिप्टी कमिश्नरों को आज शाम 6 बजे तक रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। साथ ही उनके ट्रांसफर करने का भी निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के समय ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा था कि हम निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले भी बंगाल में 2016 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान डीजीपी को चुनाव आयोग ने हटाया था। चुनाव आयोग ने कड़ा संदेश दिया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव निष्पक्ष तरीके से होगा। किसी भी ढिलाई की गुंजाइश नहीं रहेगी।

×
Date : 19 March 2024 Posted By : EDITOR
 यूपी, बिहार समेत 6 राज्यों के गृह सचिव और पश्चिम बंगाल के डीजीपी को हटाने का आदेश, लोकसभा चुनाव से पहले ईसी की बड़ी कार्रवाई
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]