Big setback before Tesla's entry in India

भारत में Tesla की एंट्री से पहले तगड़ा झटका, टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट से बाहर, मार्केट कैप भी गिरा

UNN: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की ऑटो कंपनी टेस्ला भारत में एंट्री की तैयारी कर रही है। कंपनी ने भारत में भर्ती शुरू कर दी है और अप्रैल में अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। दिल्ली और मुंबई में शोरूम खोलने की भी योजना है। हालांकि, भारत आने से पहले टेस्ला को तगड़ा झटका लगा है। बुधवार को कंपनी के शेयरों में 3.96% की गिरावट आई, जिससे नवंबर के बाद पहली बार उसका मार्केट कैप $1 ट्रिलियन से नीचे गिरकर $935.36 अरब रह गया। इसके साथ ही टेस्ला दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गई है।
जनवरी में यूरोप में टेस्ला की बिक्री में 45 फीसदी गिरावट आई है। दो साल के शानदार विकास के बाद यूरोप में टेस्ला की बिक्री करीब आधी रह गई है। इससे यूरोप में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 15% से घटकर केवल 6% रह गई। यह गिरावट खासतौर पर चिंताजनक है क्योंकि यूरोप टेस्ला के प्रमुख बाजारों में से एक रहा है। जर्मनी में कंपनी की बिक्री में 60% गिरावट आई है जबकि फ्रांस में यह 63% गिरी है। इसी तरह यूके में कंपनी की बिक्री में 8% गिरावट आई है। साथ ही कैलिफोर्निया में भी वह बिक्री के मामले में जापान की होंडा और साउथ कोरिया की हुंडई से पिछड़ती जा रही है।
टेस्ला की चुनौतियां बढ़ीं
टेस्ला की मौजूदा स्थिति निवेशकों को परेशान कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के भविष्य को लेकर निवेशकों में चिंता बढ़ रही है। फ्यूचर फंड के गैरी ब्लैक समेत कई विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि टेस्ला की पहली तिमाही की डिलीवरी अनुमान से कम रह सकती है। मौजूदा अनुमान 422,000 गाड़ियों की बिक्री का है लेकिन ब्लैक का मानना है कि यह संख्या घटकर 380,000 तक रह सकती है।
इसके अलावा, एलन मस्क के व्यवहार का भी टेस्ला की ब्रांड प्रतिष्ठा पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। राजनीतिक बहसों से लेकर निजी विवादों तक, मस्क की आलोचना हो रही है, जिससे कंपनी के प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

×
Date : 01 March 2025 Posted By : EDITOR
भारत में Tesla की एंट्री से पहले तगड़ा झटका, टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट से बाहर, मार्केट कैप भी गिरा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी Mumbai: आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक […]

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]