मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी, गुजरात में बरामद की 1,026 करोड़ रुपए की ड्रग्स - Update Now News

मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी, गुजरात में बरामद की 1,026 करोड़ रुपए की ड्रग्स

 

नई दिल्लीः मुंबई पुलिस के हाथ आज एक बड़ी कामयाबी लगी। दरअसल,मुंबई पुलिस ने गुजरात में मादक पदार्थ मेफेड्रोन बनाने वाली एक इकाई का भंडाफोड़ करते हुये 500 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया है जिसकी कीमत 1026 करोड़ रुपये आंकी गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी) की वर्ली शाखा ने गुजरात के अंकलेश्वर शहर के एक निर्माण इकाई पर 13 अगस्त को छापेमारी की और वहां से 513 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग जब्त किया। उन्होंने बताया कि एएनसी के दल ने निर्माण इकाई के मालिक गिरिराज दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरिराज रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]