dug up helipads to prevent CM Dr. Mohan Yadav rally

Bihar – Patna: हैलीपैड खुदवाया, रास्ते रोके — फिर भी पहुंचे डॉ. मोहन यादव! मनेर में गूंजा ‘विकास’

Bihar elections-2025 : हैलीपैड खुदवाया, रास्ते रोके — फिर भी पहुंचे डॉ. मोहन यादव! मनेर में गूंजा ‘विकास’

मनेर में उमड़ा जनसैलाब सुनने CM डॉ. मोहन यादव को , बोले विकास नहीं रुकेगा!

बिहार के मनेर विधानसभा चुनाव प्रचार से पहले हेलीपैड तक जाने वाले रास्ते को खोद दिया गया। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि यह विपक्ष के लोगों ने किया है। मैं जान की बाजी लगाकर यहां आया हूं।

भोपाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव बिहार चुनाव के दौरान प्रचार के लिए गए थे। इस दौरान रास्ता रोकने की कोशिश की गई है। हेलीपैड तक जाने वाले रास्ते को खोद दिया गया था। ऐसे में जान जोखिम में डालकर सीएम मोहन यादव चुनावी सभा में पहुंचे। उन्होंने मंच से कहा कि वे किसी भी हालात में रुकने वाले नहीं हैं। किसी भी तरह की विपरीत परिस्थिति उन्हें वचन को पूरा करने से नहीं रोक सकती। उन्होंने साफ संदेश दिया कि जनहित ही हमारे लिए सर्वोपरि है, जनता से मिलने से हमें कोई नहीं रोक सकता।

मनेर विधानसभा में चुनाव प्रचार करने गए थे CM मोहन यादव
दरअसल, CM मोहन यादव जब मनेर विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले थे, उससे पहले ही विपक्ष ने हेलीपैड और सभा स्थल पहुंच मार्ग को खोद दिया। विपक्ष ने उनकी जनसभा और रोड शो रोकने के लिए षड्यंत्र किया । लेकिन, सीएम ने भी स्पष्ट कर दिया कि चाहे जो हो जाए, वे जनता से संवाद जरूर करेंगे। तमाम बाधाओं के बाद भी सीएम मोहन यादव मनेर में जनसभा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं आपसे मिलने आ रहा था, तो रास्ते खोद दिए-हेलीपैड खोद दिया। लेकिन, मैं कहता हूं कि चाहे जो करो, मैं जनता से मिलने के लिए जान की बाजी लगाकर आने को तैयार हूं।
CM यादव ने किया रोड शो
गौरतलब है कि सीएम मोहन ने आज पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा में प्रत्याशी नितिन नबीन, मनेर विधानसभा में जितेंद्र यादव और मधेपुरा विधानसभा में कविता साह के समर्थन में जनता से वोट की अपील करने पहुंचे। उनके रोड शो में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सीएम यादव की सभाओं का जनता पर सकारात्मक प्रभाव दिखाई भी दे रहा है। वे बिहार का लगातार दौरा कर रहे हैं। इसके पूर्व भी कई बार जनसभा और रोड़ शो करने पहुंचे हैं।

Watch Video Update Daily News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कल्याण ज्वेलर्स मध्य प्रदेश में आज अपने विस्तार को दे रहा है एक नई रफ्तार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कल्याण ज्वेलर्स मध्य प्रदेश में अपने विस्तार को दे रहा है एक नई रफ्तार इंदौर: भारत के सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक कल्याण ज्वेलर्स ने आज मध्य भारत में अपने कारोबार के बड़े विस्तार की घोषणा की। कंपनी इंदौर के सपना संगीत रोड पर एक अत्याधुनिक […]

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]