Bihar Exit Polls Result 2025 NDA gets majority in all exit polls

Bihar Exit Polls Result 2025 : सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए (NDA) को बहुमत मिलने का अनुमान…

Bihar Exit Polls Result 2025 : सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए (NDA) को बहुमत मिलने का अनुमान…

एनडीए को 145-160 सीटें,महागठबंधन को 73-91 मिलने का अनुमान

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए बिहार में 2 चरणों मतदान हुआ। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को हुई। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। सभी एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है।

पटना/नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान पूरा हो गया है। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर चुके हैं। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी शामिल हैं। ईवीएम की खराबी, हंगामा, मारपीट, बहिष्कार के बावजुद वोटिंग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दूसरे चरण में 67.14 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान है। एनडीए को 145-160 सीटें,महागठबंधन को 73-91 मिलने का अनुमान है। हालांकि 14 नवंबर को होने वाली मतगणना में ही साफ होगा कि राज्य में किस गठबंधन की सरकार बनेगी।
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए, जिनमें से 40,073 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं। कुल मतदाताओं में 1.75 करोड़ महिलाएं हैं। हिसुआ सीट (नवादा) में सबसे अधिक 3.67 लाख मतदाता हैं, जबकि लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, त्रिवेणीगंज, सुगौली और बनमखी में प्रत्याशियों की संख्या सबसे ज्यादा (22-22) है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 65 प्रतिशत से अधिक पोलिंग दर्ज हुई थी। दूसरे चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज सहित नेपाल सीमा से सटे जिलों में मतदान हुआ। सुरक्षित और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। दूसरे चरण में ज्यादातर सीटें सीमांचल क्षेत्र की हैं, जहां मुस्लिम आबादी अधिक है, जिससे यह चरण एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के लिए अहम बन गया। प्रमुख उम्मीदवारों में जेडीयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), भाजपा के प्रेमेंद्र कुमार (गया टाउन), रेनू देवी (बेतिया), नीरेज कुमार सिंह (छातापुर), लेशी सिंह (धमदाहा), शीला मंडल (फुलपरस) और जमा खान (चैनपुर) शामिल हैं।
जमुई में दो समुदायों में झड़प, ईंट-पत्थर चले
जमुई विधानसभा क्षेत्र के झुंडों गांव में मतदान के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गया। आरोप है कि मतदान केंद्र संख्या 381 और 382 पर पोलिंग पार्टी के एक अधिकारी ने पैसे लिए, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाने की कोशिश की। इस पर दूसरे समुदाय के लोग नाराज हो गए और झड़प शुरू हो गई। पत्थरबाजी में विशाल कुमार नामक युवक घायल हो गया। घटना में कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक समुदाय ने घर में घुसकर तोडफ़ोड़ की। मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ सौरभ कुमार, एसडीपीओ सतीश सुमन,खैरा थाना अध्यक्ष और बीडीओ दल-बल के साथ कैंप कर रहे हैं।
एग्जिट पोल्स…महिला वोट नीतीश के साथ
जमीन पर नीतीश कुमार का असर है। भाजपा का संगठन उसकी ताकत है। महिला वोट एनडीए और नीतीश के साथ बना हुआ है। महिला वोट नीतीश के साथ है। सरकार ने 1.21 करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार रुपए डिस्ट्रीब्यूट किए हैं। ये बिहार की कुल महिला वोटर का 35 प्रतिशत हैं। भारत में एक परिवार में तीन वोटर माने जाते हैं। 1.21 करोड़ महिलाओं के हिसाब से देखें, तो ये योजना 3.63 करोड़ वोटर्स पर असर करेगी। बिहार में कुल 7.4 करोड़ वोटर हैं, यानी ये स्कीम आधे वोटर बेस पर असर करती है। नीतीश कुमार अब भी काफी लोकप्रिय हैं, खासकर महिलाओं के बीच। पुरुष वोटर्स में कुछ शिकायतें हैं कि नीतीश कुमार की सेहत ठीक नहीं है, लेकिन महिलाएं उन्हें पसंद करती हैं। उन्होंने नीतीश की स्कीम को 10 हजारिया नाम दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद आए एग्जिट पोल में अलग-अलग सर्वे एजेंसियां बिहार में अगली सरकार को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है, जबकि महागठबंधन 73 से 91 सीटों पर आगे नजर आ रहा है। प्रशांत किशोर की जन सुराज के कैंडिडेट 3 सीटों पर कड़े मुकाबले में हैं और पार्टी का खाता खुल सकता है। उधर, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम सिर्फ एक सीट पर सिमट सकती है। राजद-कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो रहा है। महागठबंधन के डिप्टी सीएम कैंडिडेट मुकेश सहनी का खाता खुलना भी मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं कई बड़ी सीटों पर उलटफेर की स्थिति नजर आ रही है। इनमें डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की सीट लखीसराय, मैथिली ठाकुर की अलीनगर, तेजप्रताप यादव की महुआ, रामकृपाल यादव की दानापुर और सम्राट चौधरी की तारापुर सीट पर फिलहाल कड़ी टक्कर नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]