Bihari Food Festival The Park Indore

द पार्क इंदौर में 10 दिन तक मनाया जाएगा बिहारी फ़ूड फेस्टिवल- कूजीन्स ऑफ बिहार

 

द पार्क इंदौर में 10 दिन तक मनाया जाएगा बिहारी फ़ूड फेस्टिवल- कूजीन्स ऑफ बिहार,

लिट्टी चोखा से लेकर परवल की मिठाई तक परोसे जाएंगे लज़ीज़ व्यंजन
12 मई से होगी शुरुआत, 21 मई तक चलेगा आयोजन
दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक और शाम 7.30 से रात 11.30 तक द पार्क इंदौर के रेस्टोरेंट एपिसेंटर में होगा आयोजित

इंदौर : द पार्क इंदौर के रेस्टोरेंट एपिसेंटर में शुक्रवार 12 मई से लेकर 21 मई 2023 तक विशेष – ‘कूजीन्स ऑफ बिहार’ फूड फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। इस 10 दिवसीय फूड फेस्टिवल में बिहार के कई विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे। इसमें पारंपरिक लिट्टी-चोखा से लेकर दाल पीठा, लवंग लतिका और चना घुगनी जैसे विशिष्ट व्यंजन भी परोसे जाएंगे। इस फूड फेस्टिवल में बुफे के रूप में सुबह और शाम दोनों समय बिहारी भोजन परोसा जाएगा जिसमें दोपहर 12:30 से 3:30 तक लंच बुफे रखा जाएगा और शाम को 7:30 से 11:30 तक डिनर बुफे रखा जाएगा।
फूड फेस्टिवल के बारे में अधिक जानकारी देते हुए द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर श्री देबजीत बनर्जी ने बताया, “जब भी हम बिहारी खाने की बात करते हैं तो लोगों को अक्सर सिर्फ लिट्टी चोखा के बारे में ही पता होता है। लेकिन हम इस फूड फेस्टिवल के माध्यम से बिहार की कई ऐसी अनूठी और नायाब डिशेस लोगों तक लाना चाहते हैं, जिनमें बिहार की खुशबू है। फूड फेस्टिवल में हमारे शेफ पिंटू पासवान अग्रणी भूमिका में है जो खुद बिहार से हैं। उनके निर्देशन में ही यह सभी व्यंजनों को बनाया जाएगा। 10 दिन तक बनने वाले व्यंजनों में शामिल है दही चुरा, नैवैद्यम, चना घुगनी, धनिया कटहल कचोरी, लवंग लतिका, दाल पीठा, सत्तू शरबत, चटपटा पटना चाट, चंद्रकला, ओला हुना मसाला आदि। इसके अलावा नॉनवेज भोजन में भी चंपारण मटन, भुना चिकन, मटन कबाब और रेशमी कबाब आदि शामिल है। वहीं अगर मीठे की बात की जाए तो खाजा, मालपुआ, केसर पेड़ा, ठेकुआ, पंटुआ, खुरमा और लखतो, बालूशाही, परवल की मिठाई, गुड़ का अनारसा, लाई, तिलकुट खीर मखाना आदि रोचक व्यंजन फूड फेस्टिवल के दौरान परोसे जाएंगे।

×
Date : 13 May 2023 Posted By : EDITOR
द पार्क इंदौर में 10 दिन तक मनाया जाएगा बिहारी फ़ूड फेस्टिवल- कूजीन्स ऑफ बिहार
News Image

 

द पार्क इंदौर में 10 दिन तक मनाया जाएगा बिहारी फ़ूड फेस्टिवल- कूजीन्स ऑफ बिहार,

लिट्टी चोखा से लेकर परवल की मिठाई तक परोसे जाएंगे लज़ीज़ व्यंजन
12 मई से होगी शुरुआत, 21 मई तक चलेगा आयोजन
दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक और शाम 7.30 से रात 11.30 तक द पार्क इंदौर के रेस्टोरेंट एपिसेंटर में होगा आयोजित

इंदौर : द पार्क इंदौर के रेस्टोरेंट एपिसेंटर में शुक्रवार 12 मई से लेकर 21 मई 2023 तक विशेष - 'कूजीन्स ऑफ बिहार' फूड फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। इस 10 दिवसीय फूड फेस्टिवल में बिहार के कई विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे। इसमें पारंपरिक लिट्टी-चोखा से लेकर दाल पीठा, लवंग लतिका और चना घुगनी जैसे विशिष्ट व्यंजन भी परोसे जाएंगे। इस फूड फेस्टिवल में बुफे के रूप में सुबह और शाम दोनों समय बिहारी भोजन परोसा जाएगा जिसमें दोपहर 12:30 से 3:30 तक लंच बुफे रखा जाएगा और शाम को 7:30 से 11:30 तक डिनर बुफे रखा जाएगा।
फूड फेस्टिवल के बारे में अधिक जानकारी देते हुए द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर श्री देबजीत बनर्जी ने बताया, "जब भी हम बिहारी खाने की बात करते हैं तो लोगों को अक्सर सिर्फ लिट्टी चोखा के बारे में ही पता होता है। लेकिन हम इस फूड फेस्टिवल के माध्यम से बिहार की कई ऐसी अनूठी और नायाब डिशेस लोगों तक लाना चाहते हैं, जिनमें बिहार की खुशबू है। फूड फेस्टिवल में हमारे शेफ पिंटू पासवान अग्रणी भूमिका में है जो खुद बिहार से हैं। उनके निर्देशन में ही यह सभी व्यंजनों को बनाया जाएगा। 10 दिन तक बनने वाले व्यंजनों में शामिल है दही चुरा, नैवैद्यम, चना घुगनी, धनिया कटहल कचोरी, लवंग लतिका, दाल पीठा, सत्तू शरबत, चटपटा पटना चाट, चंद्रकला, ओला हुना मसाला आदि। इसके अलावा नॉनवेज भोजन में भी चंपारण मटन, भुना चिकन, मटन कबाब और रेशमी कबाब आदि शामिल है। वहीं अगर मीठे की बात की जाए तो खाजा, मालपुआ, केसर पेड़ा, ठेकुआ, पंटुआ, खुरमा और लखतो, बालूशाही, परवल की मिठाई, गुड़ का अनारसा, लाई, तिलकुट खीर मखाना आदि रोचक व्यंजन फूड फेस्टिवल के दौरान परोसे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जबलपुर से देवास होते हुए इंदौर-उज्जैन तक औद्योगिक कॉरिडोर विकसित होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip जबलपुर से देवास होते हुए इंदौर-उज्जैन तक औद्योगिक कॉरिडोर विकसित होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने जन-विश्वास अभियान के तहत उद्यमियों से किया संवाद भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास का नया दौर शुरू हो चुका है। सरकार द्वारा निवेश को बढ़ावा देने के […]

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, चैतन्य कश्यप बने नए प्रभारी मंत्री

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, चैतन्य कश्यप बने नए प्रभारी मंत्री भोपाल/इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री का प्रभार छोड़ दिया है। अब सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप को इंदौर जिले का नया प्रभारी मंत्री बनाया गया है। […]