BJP candidate Kailash Vijayvargiya in MP Election Indore

MP Election: इंदौर में भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने रोड़ शो के साथ किया जनसंपर्क

 

इंदौर : भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को सिरपुर में खेड़ापति हनुमान के दर्शन कर बाबा श्याम की शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वार्ड 6 के धर्मराज कॉलोनी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश, प्रदेश और शहर में भाजपा की सरकार है। अभी प्रदेश में फिर से और 2024 में देश में भी भाजपा की सरकार बनने वाली है, ऐसे में अपने क्षेत्र में बेहतरीन विकास के लिए भाजपा को वोट देना आपकी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए विजयवर्गीय ने स्थानीय रहवासियों से मदद करने की बात कहते हुए युवाओं को नशा नहीं करने और मादक पदार्थ बेचने वालो को पकड़वाने में मदद करने की शपथ दिलाई। इस दौरान वार्ड 6 की पार्षद संध्या यादव भी मौजूद रहीं। वृंदावन कॉलोनी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी तकलीफ मेरी तकलीफ है, आपकी हर तकलीफ को दूर कर आपके चेहरे पर खुशी लाने का काम मैं करूंगा। मैं अभी विधायक बना नही लेकिन मैने अभी से काम शुरू कर दिया है। सभा के बाद वार्ड 10 में रोड शो जनसंपर्क शुरू किया, जिसका जगह – जगह पर पुष्पवर्षा और भारी आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। कांग्रेसी पार्षद के वार्ड में कैलाश विजयवर्गीय को देखने के लिए सड़क पर भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। जगह जगह महिलाओ ने आरती उतारकर कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत किया। स्थानीय मतदाताओं ने विजयवर्गीय को भारी मतों से जीतने का आशीर्वाद दिया है।

×
Date : 10 November 2023 Posted By : EDITOR
MP Election: इंदौर में भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने रोड़ शो के साथ किया जनसंपर्क
News Image

 

इंदौर : भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को सिरपुर में खेड़ापति हनुमान के दर्शन कर बाबा श्याम की शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वार्ड 6 के धर्मराज कॉलोनी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश, प्रदेश और शहर में भाजपा की सरकार है। अभी प्रदेश में फिर से और 2024 में देश में भी भाजपा की सरकार बनने वाली है, ऐसे में अपने क्षेत्र में बेहतरीन विकास के लिए भाजपा को वोट देना आपकी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए विजयवर्गीय ने स्थानीय रहवासियों से मदद करने की बात कहते हुए युवाओं को नशा नहीं करने और मादक पदार्थ बेचने वालो को पकड़वाने में मदद करने की शपथ दिलाई। इस दौरान वार्ड 6 की पार्षद संध्या यादव भी मौजूद रहीं। वृंदावन कॉलोनी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी तकलीफ मेरी तकलीफ है, आपकी हर तकलीफ को दूर कर आपके चेहरे पर खुशी लाने का काम मैं करूंगा। मैं अभी विधायक बना नही लेकिन मैने अभी से काम शुरू कर दिया है। सभा के बाद वार्ड 10 में रोड शो जनसंपर्क शुरू किया, जिसका जगह - जगह पर पुष्पवर्षा और भारी आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। कांग्रेसी पार्षद के वार्ड में कैलाश विजयवर्गीय को देखने के लिए सड़क पर भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। जगह जगह महिलाओ ने आरती उतारकर कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत किया। स्थानीय मतदाताओं ने विजयवर्गीय को भारी मतों से जीतने का आशीर्वाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी भारत में लाइव मनोरंजन उद्योग के विकसित होते स्वरूप के बीच, डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल ने समर्पित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए दर्शकों के कनेक्टेड अनुभव को नई ऊंचाई […]

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]