BJP fields nephew in front of Bhupesh Baghel in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने भूपेश बघेल के सामने भतीजे को मैदान में उतारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है पाटन विधानसभा क्षेत्र, जहां से भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उनके भतीजे विजय सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं और वर्तमान में कांग्रेस की राज्य में सरकार है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को पूरी ताकत से लड़ने की तैयारी में है और कांग्रेस के हर बड़े नेता को घेरने की उसकी रणनीति है। भाजपा ने अपनी रणनीति के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरने के लिए सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। विजय बघेल वर्तमान में पार्टी की चुनाव घोषणा समिति के संयोजक भी हैं। उम्मीदवारी घोषित होने के बाद बघेल का कहना है कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और छत्तीसगढ़ की जनता की बदौलत कांग्रेस को चुनाव में पटकनी देंगे। कुल मिलाकर पाटन विधानसभा में कका-भतीजे के बीच मुकाबला होने वाला है।

×
Date : 18 August 2023 Posted By : EDITOR
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने भूपेश बघेल के सामने भतीजे को मैदान में उतारा
News Image

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है पाटन विधानसभा क्षेत्र, जहां से भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उनके भतीजे विजय सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं और वर्तमान में कांग्रेस की राज्य में सरकार है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को पूरी ताकत से लड़ने की तैयारी में है और कांग्रेस के हर बड़े नेता को घेरने की उसकी रणनीति है। भाजपा ने अपनी रणनीति के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरने के लिए सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। विजय बघेल वर्तमान में पार्टी की चुनाव घोषणा समिति के संयोजक भी हैं। उम्मीदवारी घोषित होने के बाद बघेल का कहना है कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और छत्तीसगढ़ की जनता की बदौलत कांग्रेस को चुनाव में पटकनी देंगे। कुल मिलाकर पाटन विधानसभा में कका-भतीजे के बीच मुकाबला होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]