BJP state president Hemant Khandelwal said- will take the

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, बोले- पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सोमवार को इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत खजराना गणेश मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ की। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में खंडेलवाल ने कहा, “बीजेपी पहले ही संगठनात्मक और जनाधार की दृष्टि से ऊंचाइयों पर है, हमारा लक्ष्य इसे और मजबूत बनाकर नए कीर्तिमान स्थापित करना है।”
पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद और पर्यावरण संदेश भी
हेमंत खंडेलवाल आज सोलारिस गार्डन होटल में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इससे पहले वे पिपलियापाला स्थित दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारे में जाकर अरदास करेंगे। इस दौरान वे सिख समाज के साथ मिलकर 101 देसी प्रजातियों के पौधे भी रोपित करेंगे।
रैली के रूप में पहुंचेगे सम्मेलन स्थल
गुरुद्वारा साहिब से कार्यक्रम स्थल तक राऊ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता खंडेलवाल का स्वागत करते हुए उन्हें सांकेतिक रैली के रूप में होटल तक पहुंचाएंगे। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों द्वारा पुष्पवर्षा और पारंपरिक स्वागत की तैयारी की गई है।
नए अध्यक्ष से पार्टी को नई ऊर्जा की उम्मीद
प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी संभालने के बाद हेमंत खंडेलवाल का यह पहला इंदौर दौरा है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि खंडेलवाल के नेतृत्व में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की रणनीति को धार दी जाएगी। कार्यकम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्पमित्र भार्गव,वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन, कृष्ण मुरारी मौघे सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

×
Date : 08 July 2025 Posted By : EDITOR
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, बोले- पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]