BJP will get victory in Madhya Pradesh elections Tomar

मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा को मिलेगी अप्रत्याशित जीत : तोमर

 

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का दावा है कि राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा को अब अप्रत्याशित जीत मिलेगी क्योंकि कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुकी है।
केंद्रीय मंत्री तोमर ने दिमनी से नामांकन दाखिल कर दिया है और कहा है, चुनाव कोई भी हो, हमेशा प्रतिष्ठापूर्ण और चुनौतीपूर्ण ही होते है। कांग्रेस पहले ही अप्रसांगिक थी, इस चुनाव में कांग्रेस और अधिक अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस के नेता आपस में अपने कपड़े फाडऩे में व्यस्त हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी चुनाव को जीतने के लिए जनता का आशीर्वाद लेने में व्यस्त है। प्रदेश की जनता हर जगह भाजपा प्रत्याशियों को भरपूर आशीर्वाद दे रही है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इस बार अप्रत्याशित बहुमत मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री शुक्रवार की सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करने के लिए नवीन कलेक्ट्रेट भवन पहुंचे थे। नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास जनसमर्थन और विकास के साथ जन कल्याणकारी योजनाएं है। इसलिए मध्यप्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को पसंद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल -अयातुल्ला खामेनेई इमाम रजा दरगाह में हुए सुपुर्द-ए-खाक -सात दिन चले अंतिम संस्कार कार्यक्रम में 3.5 करोड़ लोगों के शामिल होने का दावा तेहरान। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को गुरुवार को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह […]

भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील: ऊर्जा भविष्य का अहम पड़ाव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील: ऊर्जा भविष्य का अहम पड़ाव नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया ऑस्ट्रेलिया यात्रा में यूरेनियम आपूर्ति से जुड़ा अहम समझौता हुआ है। समझौते के तहत भारत की परमाणु ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। […]