BJP won all 29 seats in Madhya Pradesh

MP Lok Sabha Election Result 2024 : मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सभी 29 सीटें जीते , इंदौर में लालवानी ने बनाया रिकॉर्ड

 

indore: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटें जीतकर क्लीनस्वीप कर लिया है. विपक्षी खेमे को एक भी सीट हासिल नहीं हुई. पिछले आम चुनाव में 28 सीटें जीतने वाली पार्टी ने इस बार बची छिंदवाड़ा सीट को भी अपने कब्जे में ले लिया है. कांग्रेस के टिकट पर दूसरी बार लोकसभा चुनाव में उतरे कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ बीजेपी के विवेक बंटी साहू से एक लाख से ज्यादा वोटों से हार गए हैं.वहीं, गुना में पिछली बार हारने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बार तगड़ी वापसी की है. बीजेपी उम्मीदवार सिंधिया ने यह सीट करीब 5.35 लाख से ज्यादा वोटों से जीत ली है. वहीं, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और खजुराहो से वीडी शर्मा ने भी बड़े अंतर से जीत हासिल की है. इसके अलावा इंदौर से BJP के शंकर लालवानी ने 10 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बना दिया है. बीजेपी ने सभी 29 और कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर चुनाव लड़ा था. पता हो कि इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापसी के अंतिम दिन नाम वापस लेकर बीजेपी का दामन थाम लिया था. जबकि खजुराहो सीट गठबंधन धर्म के तहत कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को दी थी. लेकिन सपा की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया था. फिर कांग्रेस ने I.N.D.I.A. ने ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक पार्टी के आरबी प्रजापति को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था. मगर प्रजापति तीसरे नंबर पर रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति एमएसपी पर गेहूं खरीद पर 40 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिए जाने का निर्णय रीवा जिले की पनवार माईक्रो सिंचाई परियोजना के लिए 228 करोड़ 42 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर […]

Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका फूड फेस्टिवल में देशभर के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का मिलेगा एक ही जगह पर देशभर की गलियों का स्वाद इंदौर : भारत की गलियों का खाना हमेशा से अपने […]