नीला ड्रम केस: मुस्कान-साहिल को सजा-ए-मौत
नीला ड्रम केस: मुस्कान-साहिल को सजा-ए-मौत
मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम केस यानी सौरभ हत्याकांड में आज जिला जज की अदालत ने अपना फैसला सुना दिया। सौरव की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को सौरभ केस का दोषी मानकर मृत्युदंड दिया गया है। कोर्ट के डिसीजन के बाद एक तरफ सौरभ के परिजन निर्णय से खुश नजर आए और उन्होंने कहा कि बेटे की आत्मा को शांति मिल गई, कोर्ट परिसर में वकीलों ने मिठाई बांटते हुए निर्णय का स्वागत किया। वहीं दूसरी तरफ मुस्कान और साहिल के परिवार में माहौल गमगीन हो गया। मुस्कान के माता-पिता ने घर के दरवाजे बंद कर लिये। इंडिया टीवी से बिना कैमरे पर बात करते हुए उन्होंने अपना दुख साझा किया।
दादा-दादी को मुस्कान की बेटी नहीं देंगे
मुस्कान के पिता प्रमोद ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपनी 6 साल की नाती पायल (काल्पनिक नाम ) को सौरभ के परिवार को नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सौरभ के परिजन बताएं कि जब सौरभ विदेश में था, तब वह कहां गये थे, हमारी बेटी किराए के मकान में अकेले रह रही थी, उसकी हालत जानने तब क्यों नही आए, आज बेटी को मांग रहे हैं। यदि बेटी दे दी तो वह उसे सौरभ की बेटी नहीं बल्कि मुस्कान की छवि देखते हुए घृणा करेंगे।
