BMW Motorrad launches training program for bike riders

बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने लॉन्च किया बाइक राइडर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम

बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने लॉन्च किया बाइक राइडर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम

नई दिल्ली । भारत में अपने एडवेंचर बाइक राइडर्स के लिए बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने जीएस एक्सपीरियेंस 2026 राइडर ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। इस सालाना कार्यक्रम को देश के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के नौ प्रमुख शहरों चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद, कोच्चि और चेन्नई में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा, ताकि राइडर्स को विभिन्न टेरेन और मौसम में ट्रेनिंग का अनुभव मिल सके।
यह दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम केवल बीएमडब्ल्यू जीएस मालिकों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य राइडर्स को प्रोफेशनल ऑफ-रोड स्किल्स, सुरक्षा और रियल-वर्ल्ड एडवेंचर राइडिंग के लिए तैयार करना है। यह ट्रेनिंग दो स्तरों लेवल 1 और लेवल 2 में विभाजित है, जिसे बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड इंटरनेशनल स्ट्रक्टर अकाडमी से प्रमाणित प्रशिक्षक संचालित करेंगे। लेवल 1 में नए राइडर्स को ऑफ-रोड राइडिंग की बुनियादी तकनीकों जैसे सही राइडिंग पोजिशन, आपातकालीन ब्रेकिंग, चढ़ाई-उतराई और ढलानों पर नियंत्रण की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद राइडर्स लेवल 2 के लिए पात्र हो जाएंगे, जहां कठिन ऑफ-रोड परिस्थितियों, रेत-कंकड़ में राइडिंग और उन्नत मैनूवर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम फरवरी 2026 में चंडीगढ़ से शुरू होकर अक्टूबर 2026 में चेन्नई में समाप्त होगा।
रजिस्ट्रेशन अधिकृत बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड डीलरशिप पर पहले आओ, पहले पाओ आधार पर उपलब्ध है। यह पहल देश में बढ़ती एडवेंचर राइडिंग कम्युनिटी को नया आयाम देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। पहली बार कंपनी ने दो अलग-अलग कैटेगरी स्मार्ट सीसी (जी310 जीएस) और कोर जीएस (650सीसी व उससे अधिक) के लिए समानांतर ट्रैक शुरू किए हैं। प्रत्येक सेशन में सेफ्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और राइडर्स को बाइक की तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल भी सिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Upcoming IPOs: IPO मार्केट में इन 6 कंपनियों की एंट्री कराएगी मुनाफा!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Upcoming IPOs: IPO मार्केट में इन 6 कंपनियों की एंट्री कराएगी मुनाफा! Mumbai: अगर आप IPO में पैसा लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आने वाला हफ्ता थोड़ा अलग रहने वाला है। इस बार कोई नया IPO सब्सक्रिप्शन के लिए नहीं खुल रहा है, यानी निवेशकों को नई एंट्री […]