Bomb blast threat creates panic in Tirupati

तिरुपति में बम धमाके की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने की होटलों में गहन तलाशी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने जारी किया अलर्ट

तिरुपति । तिरुपति में कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिरुपति के लीला महल, कपिलतीर्थम और अलीपिरी इलाके के होटलों को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी दी गई थी। इन ईमेल में कथित तौर पर ड्रग तस्करी नेटवर्क के सरगना जाफर सादिक का नाम भी लिया गया है, जिसे हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
धमकी मिलने के बाद पुलिस ने इन होटलों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की मदद ली गई। अधिकारियों ने बताया कि यह धमकी मात्र एक अफवाह थी, लेकिन पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी है और धमकी देने वाले का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
तिरुपति के इंस्पेक्टर श्रीनिवासुलु ने बताया, तीन होटलों को बम धमाके की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है, और जल्द ही अपराधियों का पता लगाया जाएगा। धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। तिरुपति में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आते हैं। पुलिस इस स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरत रही है और मामले की जांच कर रही है।
– लगातार मिल रही हैं धमकियां
गौरतलब है कि हाल के दिनों में देश में फ्लाइट्स, स्कूल-कॉलेजों और अब होटलों को भी बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही हैं। केवल एक हफ्ते में ही 170 से अधिक फ्लाइट्स को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। इस पर सरकार ने भी कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है, जिसमें अपराधियों को नो-फ्लाई सूची में डालने का प्रावधान शामिल है।

×
Date : 25 October 2024 Posted By : EDITOR
तिरुपति में बम धमाके की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने की होटलों में गहन तलाशी
News Image

- लगातार मिल रही हैं धमकियां
गौरतलब है कि हाल के दिनों में देश में फ्लाइट्स, स्कूल-कॉलेजों और अब होटलों को भी बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही हैं। केवल एक हफ्ते में ही 170 से अधिक फ्लाइट्स को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। इस पर सरकार ने भी कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है, जिसमें अपराधियों को नो-फ्लाई सूची में डालने का प्रावधान शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]