Brazil's highest honor for PM Modi

PM Modi को ब्राजील का सर्वोच्च सम्मान, ‘नेशनल ऑर्डर ऑफ सदर्न क्रॉस’ से नवाजे गए

PM Modi को ब्राजील का सर्वोच्च सम्मान, ‘नेशनल ऑर्डर ऑफ सदर्न क्रॉस’ से नवाजे गए

UNN: PM नरेंद्र मोदी को ब्राजील की सरकार ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने प्रदान किया। इस सम्मान का उद्देश्य उन विदेशी हस्तियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने ब्राजील और अपने देश के बीच मजबूत और बेहतर रिश्ते बनाए हों। पीएम मोदी को यह सम्मान मिलने को भारत-ब्राजील संबंधों के लिए एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।
पीएम मोदी का भव्य स्वागत, मिला राजकीय सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे, तो उनका भव्य राजकीय स्वागत किया गया।
अल्वोराडा पैलेस में राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने गर्मजोशी से गले मिलकर पीएम मोदी का स्वागत किया।
उन्हें 114 घोड़ों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
भारत और ब्राजील के राष्ट्रगान बजाए गए।
एयरपोर्ट पर ‘बाटाला मुंडो’ बैंड ने पारंपरिक अफ्रो-ब्राजीलियाई धुनों से स्वागत किया। पीएम मोदी ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह समूह सांबा और रेगे संगीत को दुनिया तक पहुंचा रहा है।
व्यापार, विज्ञान और संस्कृति पर अहम समझौते
ब्रासीलिया में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति लूला की मौजूदगी में भारत और ब्राजील के बीच कई अहम समझौतों (MoUs) पर दस्तखत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]