Brother Aban was laid to rest and the three sons of Atiq Ahmed

भाई अबान को सुपुर्द-ए-खाक कर गले लगे और फूट-फूटकर रोए अतीक अहमद के तीनों लड़के

UNN: अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अबान के जेल में बंद दोनों भाई उमर और अली पैरोल पर जनाजे में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच कैदी वैन में उमर और अली को लाया गया था। भाई को दफनाने के दौरान अली और उमर फूट-फूटकर रो पड़े। इसका वीडियो भी सामने आ गया है। बता दें कि अली और उमर जब कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचे थे तो उस वक्त वहां कई लोग जमा हो गए थे जिसे हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। बता दें कि गुरुवार की सुबह अतीक के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
अबान को दफनाने के बाद फूट-फूट कर रोए तीनों भाई
जान लें कि माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। अबान को मिट्टी देने के बाद तीनों भाई गले मिलकर फूट-फूट कर रोए। इस दौरान, अली अहमद ने छोटे भाई एहजम को हौसला दिया।
वीडियो में एक साथ गले मिलते नजर आए अतीक के बेटे
वीडियो में तीनों भाई एक साथ गले मिलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान, एक बच्चे को भी गोद में लेकर अली और मोहम्मद उमर ने दुलार किया। ये सब तब हुआ जब उनके चारों ओर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे।
झांसी जाते वक्त हादसे में हो गई थी अबान की मौत
अबान के अंतिम संस्कार के दौरान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि शनिवार शाम कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अबान को दफनाया गया है। बीते 6 अगस्त को प्रयागराज से झांसी जाते समय एक दर्दनाक सड़क हादसे में अबान की मौत हो गई थी। जेल में बंद मोहम्मद उमर और अली अहमद हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद अबान के जनाजे में शामिल हुए थे।

×
Date : 08 August 2026 Posted By : EDITOR
भाई अबान को सुपुर्द-ए-खाक कर गले लगे और फूट-फूटकर रोए अतीक अहमद के तीनों लड़के
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सौरव गांगुली और लव फिल्म्स की बड़ी जीत, दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘दूसरा’ के मेकर्स को दिया डिस्क्लेमर लगाने के साथ 2 करोड़ जमा करने का आदेश

📰 Generate e-Paper Clip सौरव गांगुली और लव फिल्म्स की बड़ी जीत, दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘दूसरा’ के मेकर्स को दिया डिस्क्लेमर लगाने के साथ 2 करोड़ जमा करने का आदेश सौरव गांगुली और लव फिल्म्स के हक में आया दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, ‘दूसरा’ के मेकर्स को लगा बड़ा झटका Mumbai: दिल्ली हाईकोर्ट ने माना […]

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]