Cabinet Minister Vijay Shah's controversial remarks

कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए केबिनेट मंत्री विजय शाह के अमर्यादित विवादित बोल

कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए केबिनेट मंत्री विजय शाह के अमर्यादित विवादित बोल

-सोशल साइट्स पर मंत्री हो रहे ट्रोल

इन्दौर :  महू विधानसभा के मानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में जिसमें महू की भाजपा विधायक उषा ठाकुर भी मौजूद थीं में मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा दिया गया बयान विवादित हो उसके शब्दों को अमर्यादित बताते सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है। यूजर उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं कि मंत्री विजय शाह ने अपने बयान में कर्नल सोफिया कुरैशी के संदर्भ के साथ अमर्यादित और विवादित शब्दों का उपयोग किया है। अपने भाषणों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे शाह फिर अशोभनीय शब्दों का उपयोग कर गए इसके पहले शाह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी को लेकर की गई अपनी टिप्पणी के चलते विवादित हो चुके हैं। अब ये नया बयान। मंत्री विजय शाह ने सेना की प्रेस कांफ्रेंस में प्रवक्ता के बतौर उपस्थित हुई भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अपने भाषण में कहा,…. जिन कटे- पिटे लोगों ने भारत पर हमला किया है.. और मोदी जी ने हमारी सोफिया कुरैशी यानि उन्हीं की बहन से उन्हीं की ऐसी की तैसी करवा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]

Madhya Pradesh : शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय विद्यालयों के नामांकन में 32.4 प्रतिशत की वृद्धि सशक्त हो रहे भरोसे का परिचायक वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 1 करोड़ 45 लाख विद्यार्थियों के नामांकन का है लक्ष्य विकासखंड स्तर पर लगेंगे बुक फेयर, निजी […]