PM Modi reached Adampur Airbase, enthusiasm among soldiers

PM मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जवानों में दिखा जोश; पाकिस्तान के झूठ से उठा पर्दा

पीएम मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जवानों में दिखा जोश; पाकिस्तान के झूठ से उठा पर्दा

वायुसेना के जांबाजों से मुलाकात की तस्वीरें हुईं वायरल

जालंधर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह पंजाब के जालंधर स्थित रणनीतिक रूप से प्रमुख स्थल आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और उनके हौसले को सराहा। यह दौरा ऐसे समय पर हुआ है जब पाकिस्तान ने हाल ही में यह झूठा दावा किया था कि उसने भारत के आदमपुर एयरबेस को हमले में तबाह कर दिया है। पीएम मोदी के इस दौरे से पाक के झूठ से पर्दा भी उठ गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 7 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और महज एक घंटे बाद वे आदमपुर एयरबेस पर पहुंचे। इस दौरान एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने एयरफोर्स के अधिकारियों से मौजूदा हालात की जानकारी ली और ऑपरेशन सिंदूर के बाद की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री का यह दौरा सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ देश को यह संदेश भी देता है कि भारत अपने सुरक्षा प्रतिष्ठानों को लेकर पूरी तरह सतर्क और सक्षम है। एयरबेस पर जवानों के चेहरों पर भी उत्साह और आत्मविश्वास साफ देखा गया।
सशस्त्र बलों के प्रति आभार जताया
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) अपने अकाउंट पर इस दौरे की जानकारी साझा करते हुए लिखा है, कि आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा।
पाकिस्तान का दावा झूठा साबित
पाकिस्तान द्वारा हाल ही में किया गया झूठा दावा कि उसने आदमपुर एयरबेस को अपने हमले में उड़ा दिया है, को प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी ने पूरी तरह से खारिज कर दिया। पीएम का विमान बिना किसी रुकावट के सुरक्षित रूप से इसी एयरबेस पर उतरा, जिससे यह साफ हो गया कि पाकिस्तान का बयान मात्र दुष्प्रचार था।
रणनीतिक महत्व का एयरबेस
आदमपुर एयरबेस भारतीय वायुसेना के मिग-29 लड़ाकू विमानों का प्रमुख बेस है और यह पाकिस्तान की सीमा के नजदीक स्थित होने के कारण अत्यंत संवेदनशील और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यह एयरबेस त्वरित हमले और जवाबी कार्रवाई की क्षमता के लिए जाना जाता है।

×
Date : 13 May 2025 Posted By : EDITOR
PM मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जवानों में दिखा जोश; पाकिस्तान के झूठ से उठा पर्दा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]