सीबीआई ने सिसोदिया के घर से जब्त किए जरुरी दस्तावेज और उपकरण - Update Now News

सीबीआई ने सिसोदिया के घर से जब्त किए जरुरी दस्तावेज और उपकरण

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में छापेमारी के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास से आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। सात राज्यों में 20 जगहों पर एक साथ छापेमारी चल रही है। सीबीआई ने एक सार्वजनिक गवाह की मौजूदगी में कुछ दस्तावेज जब्त किए। एक सूत्र ने कहा कि भविष्य में किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया के साथ ऐसा किया गया। सूत्रों ने बताया कि टीम उनके घर पर मौजूद विभिन्न दस्तावेजों की भी जांच कर रही है और सिसोदिया से भी पूछताछ की जा रही है।सीबीआई की टीमों ने पूर्व आबकारी आयुक्त ई. गोपीकृष्ण, चार लोक सेवकों और अन्य के घर पर भी छापेमारी की।एक सूत्र ने बताया कि फिलहाल सात राज्यों में छापेमारी चल रही है और यह शाम तक चल सकती है।इससे पहले दिन में, सिसोदिया ने दावा किया कि वह निर्दोष हैं और सीबीआई केंद्र के इशारे पर काम कर रही है।सिसोदिया ने ट्वीट किया, सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध की तपिश अब भारतीय रसोई और औद्योगिक गलियारों तक पहुंच गई है। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से भारत के कई राज्यों में एलपीजी का गंभीर […]