CDS Chauhan's tenure extended till May 30, 2026

सीडीएस चौहान का बढ़ाया गया कार्यकाल, अब 30 मई 2026 तक पद पर

सीडीएस चौहान का बढ़ाया गया कार्यकाल, अब 30 मई 2026 तक पद पर

नई दिल्ली । मोदी सरकार ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ा दिया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक जनरल चौहान की सेवा अवधि को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और मिलिट्री अफेयर्स विभाग (डीएमए) के सचिव के रूप में 30 मई 2026 तक या फिर अगला आदेश आने तक (जो भी पहले हो) बढ़ा दिया है। जनरल चौहान 1981 में भारतीय सेना में कमीशन हुए थे। रिटायर होने के बाद वह नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट में मिलिट्री सलाहकार बने।
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की दिसंबर 2021 में हादसे में मौत हुई थी। जिसके बाद सीडीएस बनने के लिए कौन योग्य होगा, इस नियम में मोदी सरकार ने बदलाव किए जिससे लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारी और लेफ्टिनेंट जनरल रैंक से रिटायर्ड ऑफिसर सीडीएस की दौड़ में आए। चौहान भी लेफ्टिनेंट जनरल पद से ही रिटायर हुए थे। मोदी सरकार ने उन्हें सीडीएस बनाया और अब उन्हें एक्सटेंशन दिया है। उन्होंने 30 सितंबर 2022 को सीडीएस का पद संभाला था।
सीडीएस के तौर पर उनका पहला टास्क थिएटर कमांड बनाना था। हालांकि अभी तक थिएटर कमांड बन नहीं सकी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से इसकी चर्चाएं भी तेज हैं कि थिएटर कमांड की जरूरत है भी या नहीं। एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि फिलहाल हमें निचले स्तर पर किसी नए ढांचे (थिएटर कमांड) की जरूरत नहीं है।
इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड पर हो रहा काम
अभी इंडियन आर्मी की 7, एयरफोर्स की 7 और नेवी की 3 कमांड हैं। इन्हें मिलाकर इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड बनाने पर विचार हो रहा है। थिएटर कमांड बनाने की प्रक्रिया जनवरी 2020 में पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की नियुक्ति के साथ शुरू हुई थी। इस पर कई दौर की चर्चाएं हुईं और कुछ प्रगति भी हुई है। फिर 30 सितंबर 2022 को जनरल अनिल चौहान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद संभाला और थिएटर कमांड के नए प्रस्ताव पर बात होने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]