Celebration of 55th Urs of Khwaja Saheb Asif Karim Chishti Indore

Madhya Pradesh – Indore – इंदौर मे मनाया गया ख़्वाजा साहब के 55 वा उर्स का जशन

 

अता-ए-ख्वाजा शाह हाफिज़ अब्दुल करीम चिश्ती साहब का 55 वा उर्स

इंदौर। भारत पारंपरिक और सांस्कृतिक त्योहार के देश के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह बहु-धार्मिक और बहुसांस्कृतिकता का देश है। महूनाका कब्रिस्तान स्थित दरगाह अता-ए-ख्वाजा शाह हाफिज़ अब्दुल करीम चिश्ती साहब का 55 वा उर्स शरीफ का कार्यक्रम दरगाह शरीफ पर झण्डा पेश करके और बरकती सिक्के बाटकर की गई। बरकती सिक्के खादीमे खास हजरत ओसाफ मोहम्मद चिश्ती बाबा साहब और सज्जादानशीन हज़रत वासिफ करीम चिश्ती साहब द्वारा देकर की गई । इस कार्यक्रम में सभी धर्म के लोग शामिल हुए और दरगाह शरीफ अता-ए-ख्वाजा मै फूल और चादर पेश की। चर्चा के दौरान सज्जादानशीन हजरत वासिफ करीम चिश्ती साहब ने बताया कि यह उर्स शरीफ का कार्यक्रम 4 दिन तक मनाया गया। इस उर्स के खास मौके पर सज्जादानशीन वासिफ करीम चिश्ती साहब ने देश और दुनिया मे अमनो अमान खुशहाली और भारत देश की तरक्की के साथ सभी तरह की बीमारियों और कोविड महामारी से शिफा के लिए दुआ की | सालाना उर्स मुबारक का प्रोग्राम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। यह आस्ताना आस्था एवं सौहार्द का प्रतीक है। लोगों ने आपसी भाईचारा एवं मुल्क में अमन-चैन कायम रहने की दुआएं मांगी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड […]

इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित इंदौर प्रेस क्लब में शक्ति गौरव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की 71 महिला पत्रकारों को उनके साहस, निष्पक्षता और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया […]