आयकर विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगे, दंपति समेत 4 गिरफ्तार - Update Now News

आयकर विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगे, दंपति समेत 4 गिरफ्तार

उदयपुर। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर एवं अन्य सरकारी सेवाओं में जॉब दिलाने के नाम पर 5-6 बेरोजगार युवकों से 1.20 करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में हिरणमगरी पुलिस ने एक दंपति समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनका पहले भी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का क्राइम रिकॉर्ड है। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पकड़े गए मुल्जिमों में श्री गंगानगर के खोखरावाली निवासी विजय लक्ष्मी राठी, उसकी पत्नी द्रोपदी राठी, नईदिल्ली में गुरू तेग बहादुर नगर के संदीप सीडाणा और पंजाब में संगरूर जिले का रहने वाला सतगुरु सिंह हैं। इनके विरुद्ध सेक्टर 4 न्यू विद्यानगर निवासी पीड़ित कुलदीप सिंह ने हिरणमगरी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसने बीएससी कर रखी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायसिंह नगर में लैब टेक्नीशियन उसके परिचित जगसीर गिल ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। उसके द्वारा लगाए गए कई लड़कों के जोइनिंग लेटर भी दिखाए। जगसीर ने इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने के लिए उससे 25 लाख रुपए मांगे। जगसीर ने विजयलक्ष्मी राठी और उसकी पत्नी द्रोपदी के बारे में बताया इनके कहने पर उसने और 4-5 दोस्तों ने उनके बताए बैंक खाते में पिछले 2 साल में 1.20 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन, उन्होंने किसी की नौकरी नहीं लगाई। एसपी ने बताया कि अन्य मुल्जिमों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]