भाजपा आलाकमान का ध्यान कर्नाटक पर, पार्टी में जल्द बदलाव की संभावना - Update Now News

भाजपा आलाकमान का ध्यान कर्नाटक पर, पार्टी में जल्द बदलाव की संभावना

बेंगलुरु । चुनाव के बाद के सर्वेक्षणों में गुजरात और हिमाचल प्रदेश राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की जा रही है, पार्टी आलाकमान अब कर्नाटक में मजबूत रूप से उभरने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। कर्नाटक भगवा पार्टी के लिए दक्षिण भारत का प्रवेशद्वार माना जाता है। राज्य में चार महीने के भीतर विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी आलाकमान चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी में तेजी से बदलाव कर सकता है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार सहित पार्टी के भीतर लंबे समय से लंबित मुद्दों पर बात होगी। पार्टी आलाकमान सभी चुनावों में मजबूत हिंदुत्व और विकास के नारे के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर जहां पार्टी ने एक पूर्व मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ नेताओं को टिकट नहीं दिया, कर्नाटक में भी इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस डर से कि उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और विधायक नई दिल्ली में अपने गॉडफादर के साथ पैरवी करने लगे हैं। राज्य में पार्टी के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कार्यकाल पूरा कर लिया है और दूसरे कार्यकाल की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि इस पद के लिए केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, राष्ट्रीय महासचिव व भाजपा विधायक सी.टी. रवि के नाम की चर्चा चल रही है। उम्मीद है कि पार्टी भाजपा केंद्रीय समिति के सदस्य बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे पार्टी उपाध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही। उन्हें राज्य कैबिनेट में 10 नए चेहरों में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों का यह भी दावा है कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की जगह किसी और को मौका दिया जा सकता है।

×
Date : 07 December 2022 Posted By : EDITOR
भाजपा आलाकमान का ध्यान कर्नाटक पर, पार्टी में जल्द बदलाव की संभावना
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]