चेन्नई सुपरकिंग्स रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में, गुजरात को 15 रन से हराया - Update Now News

चेन्नई सुपरकिंग्स रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में, गुजरात को 15 रन से हराया

 

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के फाइनल में एंट्री कर ली है। धोनी ब्रिगेड ने मंगलवार को पहले क्वॉलिफायर में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 15 रन से रौंदा। चेन्नई ने 173 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली जीटी 157 रन पर ढेर हो गई। चार बार खिताब जीत चुकी चेन्नई ने 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। गुजरात के पास खिताबी मुकबाले में पहुंचने का अभी एक और मौका है। जीटी क्वॉलिफायर-2 में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से भिड़ेगी। टॉस गंवाने के बाद चेन्नई ने अच्छी शुरुआत की। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। गायकवाड़ को नो-बॉल के कारण जीवनदान मिला, जिसके उन्होंने खूब फायदा उठाया। गायकवाड़ ने 44 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के के जरिए 60 रन बनाए। कॉनवे ने 34 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 40 रन जुटाए। शिवम दुबे (1) का बल्ला नहीं चला। अजिंक्य रहाणे (10 गेंदों में 17) और अंबाती रायडू (9 गेंदों में 17) ने तेजी से बनाने का प्रयास किया लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। रविंद्र जडेजा ने 16 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया। एमएस धोनी सिर्फ 1 रन बना सके। मोईन अली 4 गेंदों 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]

PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया कूपर कोनोली #Cooper Connolly के नाबाद अर्द्धशतक नई दिल्ली: कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल […]