India's biggest win in T20 World Cup

T-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत

UNN: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत है. नामीबिया 116 पर ऑल-आउट. भारत की टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 10वीं जीत. यह मैच शुरुआत से ही टक्कर का नहीं था. और भारत ने एकतरफा अंदाज में इस मैच को जीत लिया है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. 110 के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की शुरुआत तो अच्छी रही थी. लेकिन फिर वरुण आए और वरुण छाए. नामीबिया की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम 18.2 ओवर में ही ऑल-आउट हुई. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3, हार्दिक और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके. ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के तूफानी अर्द्धशतकों के दम पर भारत ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में नई दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को संजू और ईशान ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. संजू 22 रन बनाकर आउट हुए थे. लेकिन फिर ईशान का तूफान आया. ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी ठोकी.

×
Date : 13 February 2026 Posted By : EDITOR
T-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ओम बिरला और यूएई संसद प्रमुख घोबाश ने की बैठक, शिक्षा-व्यापार समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

📰 Generate e-Paper Clip ओम बिरला और यूएई संसद प्रमुख घोबाश ने की बैठक, शिक्षा-व्यापार समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 के दौरान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की फेडरल नेशनल काउंसिल के अध्यक्ष सक्र घोबाश […]

CEC के कामकाज को चुनौती देने वाली याचिका पर चुनाव आयोग ने SC में दिया जवाब, कहा- “SIR पर सर्वसम्मति से हुए फैसले”

📰 Generate e-Paper Clip CEC के कामकाज को चुनौती देने वाली याचिका पर चुनाव आयोग ने SC में दिया जवाब, कहा- “SIR पर सर्वसम्मति से हुए फैसले” नई दिल्ली: CEC के कामकाज को चुनौती देने वाली याचिका पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब आया है। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में काउंटर एफिडेविट […]