Chief Minister Dr. Mohan Yadav inaugurated four flyovers in Indore

Madhya Pradesh: इंदौर में CM डॉ. मोहन यादव ने एक ही दिन में किया चार फ्लाय ओव्हर्स का लोकार्पण

 

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक ही दिन में किया चार फ्लाय ओव्हर्स का लोकार्पण

222 करोड़ रुपये लागत के चार फ्लाय ओव्हर्स का लोकार्पण
विकास को नई गति देकर विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा – जनता की सभी परेशानियां होंगी दूर

इंदौर – इंदौर के विकास के क्षेत्र में आज स्वर्णिम इतिहास लिखा गया। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक ही दिन में एक साथ लगभग 222 करोड़ रुपये लागत के चार फ्लाय ओव्हर्स का लोकार्पण किया। यह पहली बार हो रहा है जब इंदौर में एक ही दिन में एक साथ चार फ्लाय ओव्हर्स का लोकार्पण हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फूटी कोठी सहित भंवरकुंआ, खजराना और लवकुश चौराहे के फ्लाय ओव्हर्स का लोकार्पण किया। उक्त चारों फ्लाय ओव्हर्स इंदौर के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने में मददगार होंगे। फ्लाय ओव्हर्स के प्रारंभ होने से इंदौर के लाखों नागरिकों को सुगम एवं आबाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। फूटी कोठी फ्लाय ओव्हर का नाम प्रसिद्ध संत श्री सेवालाल जी महाराज के नाम पर किया गया है। इसी तरह घोषणा की गई कि फूटी कोठी चौराहा का नाम संत सेवालाल चौराहा किया जायेगा।
इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, विधायक सुश्री उषा ठाकुर, श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्री महेन्द्र हार्डिया तथा श्री मनोज पटेल, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, पूर्व महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे, श्री गौरव रणदिवे, श्री चिन्टू वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।


फूटी कोठी में आयोजित फ्लाय ओव्हर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास को नई गति देकर विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास के सभी अवरोधों को हटाकर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदौर का चहुमुखी विकास और यातायात सुधार हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि इंदौर के किसी भी चौराहे पर यातायात बाधित नहीं हो और वाहन चालकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने इंदौर की यातायात संबंधी परेशानियों के निराकरण के लिए कहा कि यहां जितने भी अंडरपास/ओवर ब्रिज की आवश्यकता होगी, वह सभी बनाए जाएंगे। उन्होंने इंदौर में 400 करोड रुपए की लागत से सीवरेज लाइन का कार्य करने के बात भी कही। उन्होंने कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। नशे के अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्यों की सोच जहां समाप्त होती है, वहीं से संतों की सोच शुरू होती है। मनुष्यों एवं देवताओं के बीच संत सेतु के रूप में होते हैं। समाज के किसी भी संत के योगदान को प्रदेश में भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने प्रदेश में गायों के संरक्षण, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा गौशालाओं के संचालन के संबंध में राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि फूटी कोठी चौराहे का नाम संत सेवालाल चौराहा होगा। इस संबंध में कार्रवाई के लिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इंदौर के चौराहों की आवश्यकता के अनुसार अंडरपास और ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। आगामी 3 वर्षों में एक कार्ययोजना बनाकर लगभग 20 से 25 अंडरपास/ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इंदौर शहर में यातायात सुधार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाना हमारा संकल्प है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज लोकार्पित हुए चार ओव्हर ब्रिज के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संत श्री गोपाल चैतन्य महाराज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में श्री एकलव्य सिंह गौड़ ने आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने इंदौर भ्रमण के दौरान सबसे पहले फूटी कोठी फ्लाय ओव्हर का लोकार्पण किया। यह फ्लाय ओव्हर 610 मीटर लंबा है। इसकी चौड़ाई 24 मीटर/6 लेन है। इसके निर्माण पर 57.70 करोड़ रूपये लागत आयी है। इसी तरह उन्होंने भवर कुआं के फ्लाय ओव्हर का लोकार्पण भी किया। भंवरकुंआ में 625 मीटर लंबे और 24 मीटर चौड़ाई के 6 लेन फ्लाय ओव्हर का निर्माण 55.77 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। इसी तरह लवकुश चौराहा और खजराना चौराहा के फ्लाय ओव्हर्स की एक-एक भुजा का लोकार्पण भी किया गया। खजराना के फ्लाय ओव्हर की लागत 41.19 करोड़ और लवकुश चौराहे के फ्लाय ओव्हर की लागत 66.88 करोड़ रूपये हैं। उक्त दोनों फ्लाय ओव्हर्स भी 6 लेन हैं। इन दोनों फ्लाय ओव्हर्स की दूसरी भुजाओं का कार्य भी लगभग 90 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। शेष यह कार्य भी जल्द ही पूरा हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Fairfield by Marriott Indore : पुरानी दिल्ली का ज़ायका – फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में महकेगा पुरानी दिल्ली का असली स्वाद

Fairfield by Marriott Indore : पुरानी दिल्ली का ज़ायका – फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में महकेगा पुरानी दिल्ली का असली स्वाद जायकेदार पकवानों और स्ट्रीट-स्टाइल डिशेज़ से बनेगा फूड लवर्स का दिन 12 दिसंबर से फेयरफील्ड बाय मैरियट में शुरू हो रहा है इंदौर । खानपान की दुनिया में एक यादगार अनुभव जोड़ते हुए फेयरफील्ड […]

MP: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पेश किया- दो साल की उपलब्धियाँ, तीन साल की आगे की रणनीति

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पेश किया- दो साल की उपलब्धियाँ, तीन साल की आगे की रणनीति प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अगले पांच साल में 100 लाख हेक्टेयर रकबे को सिंचित करने का लक्ष्य प्रदेश का बदला औद्योगिक परिदृश्य, मध्यप्रदेश में कचरे और पराली से हो रहा है […]