Dr. Mohan Yadav Minister Shri Nadda visited Shri Mahakaleshwar

MP: मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में लड्डू प्रसाद वेंडिंग ए.टी.एम. का शुभारंभ किया

उज्जैन । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान दोपहर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन व पूजन-अभिषेक किया। पूजन अभिषेक पं.श्री राजेश पुजारी , श्री राम पुजारी व श्री आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न कराया गया । श्री प्रशान्त पुजारी, श्री ओम पुजारी व श्री रमन त्रिवेदी , पुजारी प्रदीप गुरु भी पूजन में उपस्थित थे। दर्शन पूजन पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा व मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सपत्नीक नंदीमंडपम्  में ध्यान व पूजन किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर की ओर से  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा व प्रसाद भेटकर सम्मान किया । मंदिर समिति की ओर से कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं सांसद श्री वी डी शर्मा को स्मृति चिन्ह ,दुपट्टा व प्रसाद भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल ,राज्य सभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज  ,सांसद श्री वी.डी.शर्मा, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा,श्री सतीश मालवीय, डॉ चिंतामणि मालवीय,महापौर श्री मुकेश टटवाल,नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जनप्रतिनिधि श्री विवेक जोशी,संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा , प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड़ आदि मौजूद थे।


वेद ऋचाओं की गूंज के मध्य मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीएम मशीन का शुभारंभ किया। लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीम के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद सुविधापूर्वक प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन,जलाभिषेक उपरांत लड्डू प्रसाद वैंडिंग ए. टी.एम. मशीन का शुभारंभ किया। लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीम मशीन  द्वारा  क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करने के उपरांत प्रसाद के कूप से लड्डू का पैकेट मशीन से बाहर निकलेगा। मंदिर समिति ने कोयंबटूर की 5G टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा यह ऑटोमेटिक मशीन ली गई है। इस मशीन के द्वारा 100 ग्राम 200 ग्राम और 500 ग्राम लड्डू के पैकेट श्रद्धालु प्राप्त कर सकेंगे। यह हाईटेक सुविधा देश के किसी भी अन्य मंदिर में फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
उल्लेखनीय है कि, विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर में प्रबंध समिति द्वारा लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई एवं नि:शुल्क अन्नक्षेत्र संचालित किया जा रहा है। मंदिर के लड्डू प्रसाद एवं अन्नक्षेत्र में नि:शुल्क भोजन प्रसादी को एफएसएसएआई द्वारा  5 स्टार रेटिंग के दर्जे में शामिल कर भारत सरकार द्वारा प्रमाण-पत्र जारी किया जा  चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]