Chief Minister Dr. Yadav played Holi by showering flowers on saints

MP: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पूरी जी महाराज और साधु संतो पर पुष्प-वर्षा कर खेली होली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पूरी जी महाराज और साधु संतो पर पुष्प-वर्षा कर खेली होली

मुख्यमंत्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा आयोजित “होली के रंग, साधु संतो के संग” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साधु संतों की चरण वंदन करते हुए कहा है कि साधु-संतों का स्नेह और आशीर्वाद इस जन्म की सबसे बड़ी उपलब्धि है।उज्जैन में परमात्मा ने जन्म दिया उसके लिए हम सौभाग्यशाली है। बाबा श्री महाकालेश्वर की उज्जयिनी नगरी आध्यात्म ,भारतीय दर्शन,धर्म, गणित,चिकित्सा, धनुर्विद्या और शिक्षा के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में हमेशा से विख्यात रही है। भगवान श्री कृष्ण ने उज्जैन में सांदीपनी गुरु से शिक्षा प्राप्त की और उसी ज्ञान से श्रीमद भगवतगीता का उपदेश विश्व को दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अग्रणी राष्ट्र बन रहा है। हम आध्यात्मिक नगरी अवंतिका को भारत का सिरमौर बना रहे है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ये बातें उज्जैन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा बड़नगर रोड़ स्थित, श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा में आयोजित “होली के रंग – साधु संतो के संग” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कही।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन और प्रदेश के अन्य धार्मिक नगरों में 1 अप्रैल से शराब-बंदी की जा रही है। हम संपूर्ण प्रदेश में गौ-शालाओं को बढ़ावा दे रहे है। दूध उत्पादन पर बोनस भी दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उज्जैन में “होली के रंग-साधु संतों के संग” कार्यक्रम में ढोल, डमरू, वेद ऋचाओं की गूंज के बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पूरी जी महाराज ने गुलाल लगाकर होली की मंगलकामनाएं दी। श्री रविंद्र पूरी जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उज्जैन को संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लक्ष्य को पूर्ण करने में हम साधु-संत संपूर्ण रूप से साथ है।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पूरी जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री शांतिस्वरूपानंद गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री सुमन्नानन्द गिरी जी महाराज,महामंडलेश्वर श्री प्रेमानंद पूरी जी महाराज,महंत डॉक्टर श्री रामेश्वर दास जी महाराज,महंत श्री देवगिरी जी महाराज,महंत श्री शनि भारती जी महाराज,महंत श्री सुरेशानंद पूरी जी महाराज आदि साधु,संत,महंतों का पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिले 30 प्रतिशत […]

मध्य प्रदेश: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश Indore: इंदौर जिले की महू तहसील के बरगोंदा क्षेत्र के पास बीसी बसई गांव में कथित फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पवार द्वारा बिना किसी मान्य और सक्षम चिकित्सा डिग्री के लकवा और पैरालिसिस के […]