Chief Minister gives Raksha Bandhan gift to Ladli Behna

Madhya Pradesh: प्रत्येक लाड़ली बहना को 250 रुपए राखी का शगुन मिलाकर मिले 1500 रूपए

Madhya Pradesh : प्रत्येक लाड़ली बहना को 250 रुपए राखी का शगुन मिलाकर मिले 1500 रूपए

भाई-बहन के अमिट रिश्ते का प्रतीक है रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने दिया लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का शगुन

रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को मिली 1859 करोड़ की बड़ी सौगात

उज्जवला योजना में 28 लाख से अधिक बहनों को 43.90 करोड़ सहायता राशि का अंतरण

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अमिट रिश्ते का प्रतीक है, जो सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करता है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि नारी गरिमा और सामाजिक सुरक्षा का भी संदेश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विशेषता है कि हर रिश्ता परिभाषित और पूज्यनीय होता है। उन्होंने द्रौपदी और श्रीकृष्ण की रक्षाबंधन कथा का उल्लेख करते हुए इसे भाई-बहन के रिश्ते की शक्ति का प्रतीक बताया, जहाँ श्रीकृष्ण ने जीवनभर द्रौपदी की रक्षा का संकल्प निभाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बहनों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिये निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार लाड़ली बहनों के खातों में 1,859 करोड़ रुपए अंतरित किये। साथ ही उज्जवला योजना के अंतर्गत 28 लाख से अधिक बहनों को 43.90 करोड़ सहायता राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरण भी किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और कन्या-पूजन कर किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हजारों साल से भारतीय कुटुम्ब परंपरा में सभी रिश्तों का महत्व है। भांजी का विवाह करना, बेटी का विवाह करने से बढ़कर माना गया है। भारतीय संस्कृति में भांजे-भांजियों को अपने बच्चों से बढ़कर माना जाता है। बहनों की राखी और आशीर्वाद से शक्ति मिलती है। भारतीय संस्कृति में भाइयों ने सदैव बहनों की रक्षा की जैसे महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा की थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व से देश में आतंकी घटनाएं बंद हो गई हैं। ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दुश्मन को खत्म किया है। भाई अपनी जान की परवाह किए बिना बहन के सिंदूर की रक्षा करते हैं। बहनों का सुहाग उजाड़ने वालों को सबक सिखाया। इस बार 15 अगस्त ऑपरेशन सिंदूर के नाम होगा। जब देश सुरक्षित रहेगा तो भाई-बहन का रिश्ता सुरक्षित रहेगा। दुनिया के 200 से अधिक देशों में कोई देश को माता की तरह नहीं मानता है। हम अपने देश को माता की तरह देखते हैं। इसीलिए भारत माता की जय बोलते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने लाड़ली बहनों को दी जा रही राशि 1000 से बढ़ाकर अब 1250 रुपए हो चुकी है। इसे आगे 3 हजार रुपए तक लेकर जाएंगे। राज्य सरकार ने अब तक 41 हजार करोड़ से अधिक राशि लाड़ली बहनों को बांटी है। प्रदेश में 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनें हैं। गुना-शिवपुरी बाढ़ आपदा के निरीक्षण करने के दौरान वहां बहनें अपने दुख भूलकर हाथों में थालियां लिए खड़ी थीं। नरसिंहगढ़ में भी बहनों के स्नेह की अभिव्यक्ति देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों को अगस्त में 250 रुपए के शगुन के साथ 1500 रुपए भेजे जा रहे हैं। दीपावली के बाद लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए दिए जाएंगे। अगले तीन साल में 2028 तक 3000 रुपए बहनों के खाते में आएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प से स्वसहायता समूह की कई बहनें लखपति हो गई हैं। राज्य सरकार बहनों को रोजगार आधारित उद्योगों में काम करने पर 6 हजार रुपए की सहायता देगी। भाईयों को भी 5 हजार की सहायता देंगे। बहनों के लिए कार्यस्थल पर हॉस्टल बना रहे हैं। बहनों को गौपालन योजना के अंतर्गत 35 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहगढ़ के बैजनाथ धाम के जीर्णोद्धार की घोषणा की। धाम परिसर के चार भव्य द्वारा भी निर्मित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कुरावर में छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षाकी बेहतर व्यवस्था के लिए शासकीय महाविद्यालय खोला जाएगा। क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए नेवज नदी को पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) परियोजना से जोड़ा जाएगा। निकट भविष्य में राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ और ब्यावरा भी मेट्रोपोलिटन सिटी का हिस्सा होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की जनता से जोड़ा है पारिवारिक नाता : मंत्री श्री काश्यप

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को नियमित 1250 रुपये की राशि के साथ 250 रुपये का रक्षाबंधन शगुन भी दिया है, जिससे उन्हें रक्षाबंधन के अवसर पर 1500 रुपये की सौगात प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से पारिवारिक नाता जोड़ा है और हर त्यौहार को सरकार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। विरासत से विकास की दिशा में धार्मिक स्थलों के साथ राज्य की संस्कृति एवं त्यौहारों को भी सशक्त किया जा रहा है। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा विदेशों में मध्यप्रदेश की छवि को वैश्विक मंच पर स्थापित किया गया है और युवाओं के लिए रोजगार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं बढ़ाई गई हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘आकांक्षा हॉट’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर नीति आयोग के “संपूर्णतः अभियान” के अंतर्गत आयोजित विशेष आयोजन ‘आकांक्षा हॉट’ का शुभारंभ किया। यह आयोजन 07 अगस्त से 10 अगस्त तक चलेगा, जिसमें जिले की स्थानीय प्रतिभाओं और उत्पादों को एक नया मंच प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, खाद्य उत्पादों और अन्य सामग्रियों का अवलोकन कर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बल देने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी सहायक हैं। कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों, ग्रामीण उत्पादकों, पारंपरिक कारीगरों और विभिन्न विभागों द्वारा निर्मित उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहन देना और स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बाँधी राखी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने स्नेहपूर्वक राखी बाँधी और धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे भैया डॉ. मोहन ने सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं दी, बल्कि हमारे रिश्ते को मान-सम्मान और आत्मीयता से भर दिया है।” कार्यक्रम में लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को वृहद राखी भी भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को झूला भी झुलाया।

सांसद श्री रोडमल नागर एवं विधायक नरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री रोडमल नागर, उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद श्री मोहन नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चन्दर सिंह सौंधिया, विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, खिलचीपुर विधायक श्री हजारीलाल दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता लोकेन्द्र वर्मा एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संजूबाई दीवान सिंह सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रोड शो में हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अर्जुन तिराहा से बस स्टैंड तक आयोजित भव्य रोड-शो में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का नगरवासियों ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनसमूह के बीच पहुंचे और नागरिकों का स्नेहपूर्वक अभिवादन स्वीकार किया। पूरे मार्गपर जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे, जहाँ नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ें बजाकर स्वागत किया। बहनों ने कलश यात्रा निकाली और पुष्पवर्षा कर अपने भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया। नगर में उमड़ी भीड़ और उत्साहपूर्ण वातावरण ने पूरे आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]