Chief Minister inaugurated the new center of Cognizant

MP: कॉग्निजेंट के नए केंद्र का मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने किया उद्घाटन

 

कॉग्निजेंट के नए केंद्र का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

इंदौर। दुनिया भर में टेक्नोलॉजी एवं व्यावसायिक सेवाएँ प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी, कॉग्निजेंट ने आज इंदौर में अपने नवीनतम केंद्र के शुभारंभ की घोषणा की, जिसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा कॉग्निजेंट अमेरिका के ईवीपी एवं अध्यक्ष, श्री सूर्या गुम्मादी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, श्री संजय दुबे भी उपस्थित थे।
इंदौर शहर के मध्य में ब्रिलियंट टाइटेनियम में स्थित कंपनी का यह नया केंद्र 46,000 वर्ग-फीट में फैला हुआ है। 500 लोगों की बैठने की क्षमता वाले इस केंद्र में कामकाज के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया है, और इसी वजह से यहाँ 1250 एसोसिएट्स काम कर सकते हैं। इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किए गए इस केंद्र में परस्पर सहयोग के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन वर्कस्पेस मौजूद है, साथ ही यहाँ 110 सीटों वाला कैफेटेरिया, वेलनेस के लिए विशेष स्थान तथा गर्भवती महिलाओं के लिए खास सुविधाओं वाली जगह भी उपलब्ध है। इस केंद्र में दीवारों पर शहर की पारंपरिक एवं बेमिसाल चित्रकारी की गई है, साथ ही यहाँ स्थानीय कारीगरों की कलाकृतियों को भी शामिल किया गया है। यहाँ की बैठक कक्षों को तमाम सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, और उनके नाम मध्य प्रदेश के विरासत स्थलों के सम्मान में रखे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : CM डॉ. मोहन यादव खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान मध्यप्रदेश ने कुल खाद्यान्न उत्पादन में 46.63 मिलियन टन उत्पादन के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]

MP: म.प्र. को नई रेल और रेल सुविधाओं की मिल रही है निरंतर सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: म.प्र. को नई रेल और रेल सुविधाओं की मिल रही है निरंतर सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई ट्रेन भोपाल-धनबाद-चौपन एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी फ्रेट कॉरिडोर में मध्यप्रदेश के लाभ और एलाइनमेंट पर चर्चा के लिये केन्द्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव आयेंगे भोपाल भोपाल […]