राजस्थान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म - Update Now News

राजस्थान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म

जालौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजस्थान के भीनमाल, जालौर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में जीर्णोद्धार एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। कहा इस धार्मिक आयोजन में जिस प्रकार जाति, मजहब और धर्म के भेदभाव को छोड़कर आपकी एकता देखने को मिल रही है, इसे सबको दैनिक जीवन में स्वीकार करना होगा। हमारा सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है। उन्होंने कहा कि हम सब अपने व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर इस राष्ट्रीय धर्म के साथ जुड़ते हैं, ताकि हमारा देश सुरक्षित हो, हमारे मानबिंदुओं की पुर्नस्थापना हो और गो-ब्राह्मण की रक्षा हो। आप सबका धर्म के प्रति यही उत्साह हमें पूरी मजबूती के साथ धर्म के पथ पर चलते हुए अपने कार्यों के निर्वहन करने की एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। इस दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ सीएम योगी ने रुद्राक्ष का पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर किसी काल खंड में हमारे धर्मस्थलों को अपवित्र किया गया है तो उनकी पुर्नस्थापना का अभियान चले। इस अभियान का क्रम अयोध्या में पांच सौ वर्षों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य के रूप में दिख रहा है। आप सभी श्रद्धालुओं ने भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण में अपना योगदान दिया। आज भारत की भावनाओं के अनुरूप भारत का राष्ट्रीय मंदिर भगवान राम के भव्य मंदिर के रूप में स्थापित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]