China's exports increased, imports declined

चीन का निर्यात बढ़ा, आयात में गिरावट

चीन का निर्यात बढ़ा, आयात में गिरावट

बैंकॉक । चीन के निर्यात में मार्च में सालाना आधार पर 12.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं इसी दौरान आयात में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। अमेरिका के चीन से आयातित वस्तुओं पर शुल्क में बढ़ोतरी के बाद यह बढ़ोतरी देखी जा रही है। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था निर्यात 2025 के पहले तीन (जनवरी-मार्च) महीनों में सालाना आधार पर में 5.8 प्रतिशत बढ़ा, जबकि आयात में सात प्रतिशत की गिरावट आई। चीन का अमेरिका के साथ व्यापार अधिशेष मार्च में 27.6 अरब डॉलर रहा, जबकि इसके निर्यात में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वर्ष की पहली जनवरी-मार्च तिमाही में अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष 76.6 अरब डॉलर रहा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों में हाल ही में किए गए संशोधनों के अनुसार चीन को अमेरिका को किए जाने वाले अधिकतर निर्यातों पर 145 प्रतिशत शुल्क का सामना करना पड़ रहा है। सीमा शुल्क प्रशासन के प्रवक्ता ने कहा कि चीन जटिल व गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है, लेकिन वह घुटने नहीं टेकेगा। उन्होंने चीन के विविध निर्यात विकल्पों और विशाल घरेलू बाजार की ओर इशारा करते हुए यह बात कही।

×
Date : 15 April 2025 Posted By : EDITOR
चीन का निर्यात बढ़ा, आयात में गिरावट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR

📰 Generate e-Paper Clip UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR चंडीगढ़। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया है कि यूपीआइ भुगतानों पर लगने वाला मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा। उन्होंने विशेष बातचीत में कहा कि इस […]

सेबी अध्यक्ष का सैन्य कर्मियों से अनुशासन के साथ निवेश करने का आग्रह; एम्फी द्वारा लेह में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

📰 Generate e-Paper Clip सेबी अध्यक्ष का सैन्य कर्मियों से अनुशासन के साथ निवेश करने का आग्रह; एम्फी द्वारा लेह में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Mumbai: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने मंगलवार को सेना के जवानों और अधिकारियों से निवेश के मामले में भी उसी अनुशासन, तैयारी और […]