CM Fadnavis Meets PM Modi Regarding Maharashtra

महाराष्ट्र के विकास पर पीएम मोदी से मिले सीएम फडणवीस

नई दिल्ली । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस महत्वपूर्ण बैठक की पुष्टि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक पोस्ट और साझा की गई तस्वीरों के माध्यम से की। पीएमओ ने कहा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने खुद बैठक की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्हें हमारे नेता और राष्ट्र के प्रिय प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर महाराष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सीएम फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और प्रमुख परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने इस मुलाकात को हमेशा की तरह प्रेरणादायक बताया, जिससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा का संचार महसूस हुआ और उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
हालांकि, इस आधिकारिक बयान के अलावा, सूत्रों के अनुसार बैठक में महाराष्ट्र के कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसमें विशेष रूप से राज्य के प्याज उत्पादक किसानों की समस्याओं और सहकारी चीनी उद्योग से संबंधित चिंताओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिसके संबंध में केंद्रीय मंत्रियों से भी बातचीत की बात हो रही है। इस मुलाकात से पहले, मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

×
Date : 28 May 2026 Posted By : EDITOR
महाराष्ट्र के विकास पर पीएम मोदी से मिले सीएम फडणवीस
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]

हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार

📰 Generate e-Paper Clip हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार शिमला। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर बाजार से त्रण लेने का फैसला किया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से 600 […]