मुख्यमंत्री ने कानपुर में मेट्रो ट्रायल रन को दिखाई हरी झण्डी - Update Now News

मुख्यमंत्री ने कानपुर में मेट्रो ट्रायल रन को दिखाई हरी झण्डी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानपुर स्थित गुरुदेव चौराहे पर बने मेट्रो डिपो का निरीक्षण करने के बाद बटन दबाकर मेट्रो ट्रेन को ट्रायल के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना केंद्र और यूपी सरकार मेट्रो योजना पर काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास होगा कि आगामी 4-6 सप्ताह में यहां के लोगों को यह सुविधा मिलने लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर 2019 को कानपुर मेट्रो के कार्य का शुभारंभ हुआ था। विगत 19 महीनों से कोरोना की चुनौती के बावजूद मेट्रो काम चलता रहा। यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि अगले चार से छह सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के कर कमलों से यह सुविधा कानपुर वासियों को मिलने लगे।
उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है और ऐसे मुश्किल समय में तय समय सीमा से पहले पहले फेज का काम पूरा हो चुका है। पहले फेज में नौ स्टेशन होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अत्याधुनिक मेट्रो का आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक, लगभग 09 किलोमीटर का रन होगा। इससे कानपुरवासियों को ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा प्राप्त होने के साथ यहां के प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा जैसी मेट्रो सिटी के साथ ही डेढ़ माह में कानपुर भी जुड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]