CM ममता बनर्जी ने की PM मोदी से मुलाकात, बताया- कई मुद्दों पर हुई चर्चा - Update Now News

CM ममता बनर्जी ने की PM मोदी से मुलाकात, बताया- कई मुद्दों पर हुई चर्चा

 

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी सोमवार शाम को अपने पांच दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और कमलनाथ से मुलाकात की। फिर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि पीएम से कोरोना पर चर्चा हुई और अपने राज्य के लिए जनसंख्या के हिसाब से वैक्सीन की मांग की।
पीएम से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए ममता ने कहा कि पीएम मोदी से कोरोना को लेकर चर्चा हुई है। हमने उनसे वैक्सीन की मांग भी की है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पीएम मोदी से बंगाल राज्य के नाम बदलने को लेकर हुई चर्चा है। साथ ही ममता बनर्जी ने विभिन्न विकास कार्यों एवं टैक्स आदि के विषय भी प्रधानमंत्री के समक्ष रखे।
ममता बनर्जी ने कहा कि तीसरी बार सरकार बनाने के बाद ही पीएम से मिलने के लिए समय मांगा था। पीएम कलाईकुंडा गए थे। हम व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले। ये हमारा सौजन्य दौरा था। ममता बनर्जी ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री से समय मांगा था। तीसरी बार बंगाल चुनाव में जनता के आशीर्वाद से हमारी सरकार आई है। इसके बाद अब हम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के साथ मुलाकात करने के लिए आए हैं। यह एक सामान्य शिष्टाचार मुलाकात थी। यह हमारे संविधान का एक प्रोटोकॉल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]