Cockroach Janata Party protest at Jantar Mantar again Season 2

‘जंतर मंतर पर फिर से कॉकरोच जनता पार्टी का अंदोलन’, दिपके ने कहा, ‘सीजन-2 की जल्द शुरुआत’

‘जंतर मंतर पर फिर से कॉकरोच जनता पार्टी का अंदोलन’, दिपके ने कहा, ‘सीजन-2 की जल्द शुरुआत’

नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी फिर से अंदोलन की शुरुआत करेगी. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि वह बहुत जल्द इसकी शुरुआत करेंगे. हालांकि, इसकी तारीख को लेकर दिपके ने कोई जवाब नहीं दिया.
दिपके ने कहा, “बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि ‘जंतर-मंतर’ का सीजन 2 कब शुरू होगा. मैं उन्हें बताना चाहता हूँ कि ‘जंतर-मंतर’ का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है.” कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, “आज दिल्ली में हमारे वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी. हम हॉल ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई हमें हॉल किराए पर नहीं दे रहा था. सब यही कह रहे थे कि ऊपर से दबाव है. बड़ी मुश्किल से हमें यह हॉल मिला था. हमारे पास इसकी रसीद भी है. लेकिन आज सुबह ही हॉल के मालिकों को धमकियां मिलीं. उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने यहां सीजेपी की मीटिंग होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा. यह सब भाजपा कर रही है. उनकी हरकतों और बातों से साफ पता चलता है कि वे देश के युवाओं से डरे हुए हैं. अगर उन्हें लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से हम डर जाएंगे, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं.”

×
Date : 12 August 2026 Posted By : EDITOR
‘जंतर मंतर पर फिर से कॉकरोच जनता पार्टी का अंदोलन’, दिपके ने कहा, ‘सीजन-2 की जल्द शुरुआत’
News Image

'जंतर मंतर पर फिर से कॉकरोच जनता पार्टी का अंदोलन', दिपके ने कहा, 'सीजन-2 की जल्द शुरुआत'

नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी फिर से अंदोलन की शुरुआत करेगी. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि वह बहुत जल्द इसकी शुरुआत करेंगे. हालांकि, इसकी तारीख को लेकर दिपके ने कोई जवाब नहीं दिया.
दिपके ने कहा, "बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि 'जंतर-मंतर' का सीजन 2 कब शुरू होगा. मैं उन्हें बताना चाहता हूँ कि 'जंतर-मंतर' का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है." कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, "आज दिल्ली में हमारे वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी. हम हॉल ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई हमें हॉल किराए पर नहीं दे रहा था. सब यही कह रहे थे कि ऊपर से दबाव है. बड़ी मुश्किल से हमें यह हॉल मिला था. हमारे पास इसकी रसीद भी है. लेकिन आज सुबह ही हॉल के मालिकों को धमकियां मिलीं. उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने यहां सीजेपी की मीटिंग होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा. यह सब भाजपा कर रही है. उनकी हरकतों और बातों से साफ पता चलता है कि वे देश के युवाओं से डरे हुए हैं. अगर उन्हें लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से हम डर जाएंगे, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं."

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]