Coinswitch Crypto Rupee Index (CRE8) Launched

कॉइनस्विच द्वारा क्रिप्टो रुपी इंडेक्स (CRE8) लॉन्च; क्रिप्टो बाजार के लिए भारतीय रुपये में पहला बेंचमार्क इंडेक्स

कॉइनस्विच का क्रिप्टो रुपी इंडेक्स (CRE8) भारतीय रुपये में क्रिप्टो बाजार के प्रदर्शन को मापने के लिए अपनी तरह का पहला इंडेक्स है।

Mumbai: भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो निवेश ऐप कॉइनस्विच ने आज क्रिप्टो रुपी इंडेक्स (CRE8) को लॉन्च किया। यह भारत का पहला बेंचमार्क इंडेक्स है, जो भारतीय रुपये-आधारित क्रिप्टो बाजार के प्रदर्शन को मापता है। कॉइनस्विच के स्वामित्व वाली और इसके द्वारा प्रबंधित CRE8 आठ क्रिप्टो एसेट्स के प्रदर्शन की निगरानी करता है, जो कि भारतीय रुपये में कारोबार किए गए क्रिप्टो के कुल बाजार पूंजीकरण का 85% से अधिक का प्रतिनिधित्व करते हैं। इंडेक्स कॉइनस्विच ऐप, जिस पर 18 मिलियन पंजीकृत यूजर्स भरोसा करते हैं, पर वास्तविक ट्रेड्स पर आधारित है ।

भारत के क्रिप्टो बाजार का अध्ययन करने के लिए CRE8 क्रिप्टो यूजर्स के लिए coinswitch.co/crypto-index पर लाइव है।

साल 2017 में वैश्विक एक्सचेंज से क्रिप्टो खरीदने के लिए सिंगल-विंडो के रूप में स्थापित, कॉइनस्विच ने जून 2020 में INR-क्रिप्टो ट्रेडिंग का विस्तार किया, जिससे लाखों भारतीयों को क्रिप्टो ट्रेडिंग में शामिल होने के लिए एक सरल और सुरक्षित मंच मिल गया। एंड्रीसेन होरोविट्ज़ (a16z), टाइगर ग्लोबल, सिकोया कैपिटल, रिबिट कैपिटल, पैराडाइम और क्वाइनबेस वेंचर्स सहित दिग्गज निवेशकों द्वारा समर्थित इस कंपनी का मूल्यांकन 1.9 बिलियन डॉलर का है।

आशीष सिंघल, सह संस्थापक और सीईओ, कॉइनस्विच ने कहा, “CRE8 क्रिप्टो बाजार में अधिक पारदर्शिता लाने और यूजर्स को भारतीय बाजार के एक सरल और आसानी से समझ आने वाला उपाय प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। इंडेक्स वास्तविक ट्रेड्स के आधार पर भारतीय रुपये-आधारित क्रिप्टो बाजार की विश्वसनीय और रियल टाइम निगरानी प्रदान करता है, जिससे भारतीय यूजर्स को पूरी समझदारी से निवेश निर्णय लेने में मदद मिलती है।”

यह इंडेक्स कॉइनस्विच पर वास्तविक ट्रेड्स के आधार पर क्रिप्टो बाजार पर रियल टाइम में जानकारी प्रदान करता है। वास्तविक समय में बाजार गतिविधि के बारे में जानकारी सुनिश्चित करने के लिए दिन में इसे 1,400 से अधिक बार रिफ्रेश किया जाता है और यह किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्रा आधारित मानकों के विपरीत रुपया आधारित (मुद्रा विनिमय दर को ध्यान में रखते हुए) बेंचमार्क है। बाजार के साथ अपडेटेड रहने के लिए इस इंडेक्स को मासिक रूप से पुनर्संतुलित करते हुए हर तिमाही में पुनर्गठित किया जाएगा।

×
Date : 10 June 2022 Posted By : EDITOR
कॉइनस्विच द्वारा क्रिप्टो रुपी इंडेक्स (CRE8) लॉन्च; क्रिप्टो बाजार के लिए भारतीय रुपये में पहला बेंचमार्क इंडेक्स
News Image

कॉइनस्विच द्वारा क्रिप्टो रुपी इंडेक्स (CRE8) लॉन्च; क्रिप्टो बाजार के लिए भारतीय रुपये में पहला बेंचमार्क इंडेक्स

कॉइनस्विच का क्रिप्टो रुपी इंडेक्स (CRE8) भारतीय रुपये में क्रिप्टो बाजार के प्रदर्शन को मापने के लिए अपनी तरह का पहला इंडेक्स है।

Mumbai: भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो निवेश ऐप कॉइनस्विच ने आज क्रिप्टो रुपी इंडेक्स (CRE8) को लॉन्च किया। यह भारत का पहला बेंचमार्क इंडेक्स है, जो भारतीय रुपये-आधारित क्रिप्टो बाजार के प्रदर्शन को मापता है। कॉइनस्विच के स्वामित्व वाली और इसके द्वारा प्रबंधित CRE8 आठ क्रिप्टो एसेट्स के प्रदर्शन की निगरानी करता है, जो कि भारतीय रुपये में कारोबार किए गए क्रिप्टो के कुल बाजार पूंजीकरण का 85% से अधिक का प्रतिनिधित्व करते हैं। इंडेक्स कॉइनस्विच ऐप, जिस पर 18 मिलियन पंजीकृत यूजर्स भरोसा करते हैं, पर वास्तविक ट्रेड्स पर आधारित है ।

भारत के क्रिप्टो बाजार का अध्ययन करने के लिए CRE8 क्रिप्टो यूजर्स के लिए coinswitch.co/crypto-index पर लाइव है।

साल 2017 में वैश्विक एक्सचेंज से क्रिप्टो खरीदने के लिए सिंगल-विंडो के रूप में स्थापित, कॉइनस्विच ने जून 2020 में INR-क्रिप्टो ट्रेडिंग का विस्तार किया, जिससे लाखों भारतीयों को क्रिप्टो ट्रेडिंग में शामिल होने के लिए एक सरल और सुरक्षित मंच मिल गया। एंड्रीसेन होरोविट्ज़ (a16z), टाइगर ग्लोबल, सिकोया कैपिटल, रिबिट कैपिटल, पैराडाइम और क्वाइनबेस वेंचर्स सहित दिग्गज निवेशकों द्वारा समर्थित इस कंपनी का मूल्यांकन 1.9 बिलियन डॉलर का है।

आशीष सिंघल, सह संस्थापक और सीईओ, कॉइनस्विच ने कहा, "CRE8 क्रिप्टो बाजार में अधिक पारदर्शिता लाने और यूजर्स को भारतीय बाजार के एक सरल और आसानी से समझ आने वाला उपाय प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। इंडेक्स वास्तविक ट्रेड्स के आधार पर भारतीय रुपये-आधारित क्रिप्टो बाजार की विश्वसनीय और रियल टाइम निगरानी प्रदान करता है, जिससे भारतीय यूजर्स को पूरी समझदारी से निवेश निर्णय लेने में मदद मिलती है।”

यह इंडेक्स कॉइनस्विच पर वास्तविक ट्रेड्स के आधार पर क्रिप्टो बाजार पर रियल टाइम में जानकारी प्रदान करता है। वास्तविक समय में बाजार गतिविधि के बारे में जानकारी सुनिश्चित करने के लिए दिन में इसे 1,400 से अधिक बार रिफ्रेश किया जाता है और यह किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्रा आधारित मानकों के विपरीत रुपया आधारित (मुद्रा विनिमय दर को ध्यान में रखते हुए) बेंचमार्क है। बाजार के साथ अपडेटेड रहने के लिए इस इंडेक्स को मासिक रूप से पुनर्संतुलित करते हुए हर तिमाही में पुनर्गठित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]

नई रेनो डस्टर के साथ भारत आई रेनो की रिवोल्‍यूशनरी स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड E-Tech तकनीक

📰 Generate e-Paper Clip नई रेनो डस्टर के साथ भारत आई रेनो की रिवोल्‍यूशनरी स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड E-Tech तकनीक डस्टर के जरिए भारतीय ग्राहकों तक पहुंचेंगे फॉर्मूला 1 से निकले इनोवेशन, इलेक्ट्रिक मोड को प्राथमिकता देने वाली ड्राइविंग और अपनी कैटेगरी में सबसे बेहतर माइलेज इसके स्‍ट्रॉन्‍ग-हाइब्रिड पावरट्रेन में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन, 2 इलेक्ट्रिक मोटर […]