Collector Ashish Singh resolved problems in public hearing

MP: कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुनकर मौके पर किया निराकरण

 

जनसुनवाई में किसी को इलाज, किसी को रोजगार तो किसी को शिक्षा के लिए मिली मदद

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुनकर मौके पर किया निराकरण

इंदौर: इंदौर में हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने नागरिकों की समस्याओं सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण किया। ऐसी समस्याएं जिनका मौके पर निराकरण नहीं हो सका उनके निराकरण के लिए समय-सीमा तय की गई। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक समस्या संबंधी आवेदन के निराकरण की नियमित फॉलोअप की जाती है। टीएल की बैठक में निराकरण की प्रगति की अधिकारीवार समीक्षा भी हर सप्ताह की जा रही है।
जनसुनवाई में आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने किसी को रोजगार के लिए सिलाई मशीन तो किसी को फीस अथवा इलाज़ के लिए रेडक्रास के माध्यम से उनकी मदद की। जनसुनवाई में आज रोजगार के लिए जरूरतमंद 18 महिलाओं को सिलाई मशीन स्वीकृत की गई। जिन्हें सिलाई मशीन स्वीकृत की गई उनमें सगुना पति मुकेश, रजनी मालवीय, विमला बाई, शारदा रंगसिंगे, सुलताना गौरी, संगीता चौधरी, ज्योति प्रजापत, अंजली प्रजापत, आरती सेलके, संगीता ठाकुर, सुकमा पति जगदीश, खुशी चौहान, कविता कुचेकर, कमला बाई पति गिरधारी, सुषमा पति नरेन्द्र, रेखा बाई आदि शामिल है। इसी तरह इलाज व शिक्षा के लिए सात जरूरतमंदों को पौने दो लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई।
आज अपर कलेक्टरों सहित अन्य अधिकारियों ने भी सैकड़ों नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही यथा संभव निराकरण किया। जो समस्या निराकृत नहीं हो सकी उनके निराकरण के लिये समय-सीमा तय कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आज भी दिव्यांगों की समस्याओं को विशेष रूप से सुना गया। जनसुनवाई में आज लोगों ने आवास, इलाज, शिक्षा और रोजगार के लिए मदद संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। जनसुनवाई में लोगों ने सम्पत्ति विवाद, पारिवारिक विवाद, कॉलोनियों में प्लाट नहीं मिलने आदि के संबंध में भी आवेदन दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश इंदौर/मुंबई : जिस देश में क्रिकेट और आस्था दोनों लोगों के जीवन का अहम हिस्सा हैं, वहाँ ज़ेड ब्लैक इन दोनों को एक साथ लेकर आया है। […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस -2026 पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस -2026 पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन Indore: इंदौर स्थित Oriental University के गणित विभाग द्वारा International Mathematics Day -2026 के अवसर पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में Dr. Anand Prakash, एसोसिएट प्रोफेसर, Shri Vaishnav Vidyapeeth Vishwavidyalaya (SVVV), […]