Collector Bhopal Ashish Singh madhya pradesh

Collector Bhopal : कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह ( Ashish Singh ) ने 1 लाख 19 हज़ार से अधिक की सहायता प्रदान की

 

 कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह ( Ashish Singh ) ने अलग-अलग प्रकरणों में 1 लाख 19 हज़ार से अधिक की सहायता प्रदान की

कलेक्टर आशीष सिंह ने मूक-बधिर बेटी के स्कूल एवं हॉस्टल फीस के लिए रेडक्रास से 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी

जनसुनवाई में आए 100 से अधिक आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश

भोपाल : कलेक्टर आशीष सिंह ने जनसुनवाई में अलग-अलग परिवारों को रेडक्रॉस के मद से आर्थिक मदद दी जा रही है। कलेक्टर ने तत्काल मदद कर जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। मानवता और सहृदयता का परिचय देते हुए कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जनसुनवाई में श्री ब्रजेश अग्रवाल के आवेदन पर उनकी मूक-बधिर बेटी सुश्री माही अग्रवाल की पढ़ाई एवं हॉस्टल फ़ीस के लिए रेडक्रास से 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। श्री ब्रजेश अग्रवाल ने आवेदन किया था कि उनकी बिटिया आशा निकेतन मूक-बधिर स्कूल एवं हॉस्टल मैं पढ़ती है।उन्होंने बताया कि बच्ची की फीस के लिए उसके पास पैसा नहीं है और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है वर्तमान में पढ़ाई के लिए रेडक्रॉस से 25 हजार रूपए की आर्थिक मदद दी गई। एक अन्य आवेदन पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जरूरतमंद परिवार विकास मालवीय 10000 रूपए, करुणा तिवारी को स्कूल की किताबें, कापी, पेन एवं अन्य सामान खरीदीने के लिए 10 हजार रूपए सहित जनसुनवाई में आये अन्य प्रकरणों में कुल मिलाकर 1 लाख 19 हज़ार की आर्थिक सहायता दी आज जनसुनवाई में आवेदन प्राप्त हुए संबंधित विभागों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही इस संबंध में आवेदकों को भी सूचना देने के लिए भी निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : CM डॉ. मोहन यादव प्रदेश में अन्य प्रदेशों के साथ आदान-प्रदान से बढ़ रही है वन्य जीवों की विविधता विद्यार्थियों को वन और वन्य जीवों से परिचित कराने वाले अनुभूति कार्यक्रम का किया जाए विस्तार Bhopal : मुख्यमंत्री […]

MP: आगामी 25 वर्ष में प्रदेश (Madhya Pradesh) की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आगामी 25 वर्ष में प्रदेश (Madhya Pradesh) की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकसित भारत@2047 के लक्ष्य में प्रदेश की होगी अहम भूमिका, 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्य एमएसएमई औद्योगिक विकास की बैक बोन, मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में है […]