On the presidential controversy, Modi said the public will teach

राष्ट्रपति विवाद पर मोदी बोले- ममता को जनता सबक सिखाएगी:ये राष्ट्रपति का नहीं संविधान का अपमान

UNN: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में देश और नारी शक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान के लिए TMC को माफ नहीं करेगी, उन्हें जनता सबक सिखाएगी। PM नई दिल्ली में एक जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में जो हुआ वो राष्ट्रपति का नहीं संविधान का अपमान है। उन्होंने कहा कि अहंकार से भरा व्यक्ति, चाहे कितना भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में बर्बाद हो जाता है।
दरअसल, शनिवार को पश्चिम बंगाल में एक कार्यक्रम की जगह बदले जाने पर राष्ट्रपति ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि नॉर्थ बंगाल दौरे पर न तो मुख्यमंत्री और न ही कोई मंत्री मुझे रिसीव करने आया। बीजेपी ने इसे प्रेसिडेंट का अपमान बताया था। इससे पहले रविवार को दिल्ली में पीएम ने 33500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) रीडेवलपमेंट प्लान के तहत 2,722 नए बने फ्लैट का उद्घाटन किया। इसके साथ दो नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन और 3 कॉरिडोर का शिलान्यास किया।

×
Date : 08 March 2026 Posted By : EDITOR
राष्ट्रपति विवाद पर मोदी बोले- ममता को जनता सबक सिखाएगी:ये राष्ट्रपति का नहीं संविधान का अपमान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR

📰 Generate e-Paper Clip UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR चंडीगढ़। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया है कि यूपीआइ भुगतानों पर लगने वाला मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा। उन्होंने विशेष बातचीत में कहा कि इस […]

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, डीपटेक और टेक्नोलॉजी सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पित है। राज्य […]