COLORS : कलर्स का नया शो ‘सिर्फ तुम’ एक अमर प्रेम कहानी है - Update Now News

COLORS : कलर्स का नया शो ‘सिर्फ तुम’ एक अमर प्रेम कहानी है

 

~एक्टर्स शालिनी कपूर और पुनीत चौकसी, शो के बारे में चर्चा करने इंदौर पहुँचे~
~’सिर्फ तुम’ का प्रीमियर 15 नवंबर 2021 को हो चुका है और इसका प्रसारण हर सोमवार-शुक्रवार रात 8 बजे, केवल कलर्स पर किया जाएगा ~

इंदौर : कलर्स की नई फिक्शन प्रस्तुति ‘सिर्फ तुम’में रणवीर ओबेरॉय और सुहानी शर्मा के सफर को दर्शाया गया है, जो एक-दूसरे से बिलकुल जुदा है, जैसे आग और पानी। लेकिन इनका प्यार आम नहीं है। रणवीर एक गुस्सैल, बिगड़ैल और बेचैन इंसान है, जो अपनी चाहत पूरी करने के लिये किसी भी हद तक जा सकता है, जबकि सुहानी एक कोमल, सीधी-सादी और धैर्य का प्रतीक है। जब रणवीर को सुहानी से प्यार हो जाता है और उस पर उसे पाने का जुनून सवार हो जाता है, तब शुरू होती है एक गंभीर प्रेम कहानी जो भावनाओं के तूफान से भरपूर है। रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित यह शो ऑन-स्क्रीन जादू का बिलकुल सही मेल है जो निश्वित तौर पर अनूठा और दिलचस्प होने वाला है। इससे टेलीविजन के दिलों की धड़कन विवियन डीसेना का रणवीर के रूप में कमबैक भी खास है। उनके साथ ईशा सिंह, सुहानी के रूप में होंगी। इस शो के बारे में और अपने फैन्स के साथ उत्सकुता साझा करने, ममता ओबेरॉय का किरदार निभा रहीं शालिनी कपूर और अंश ओबेरॉय का किरदार निभा रहे पुनीत चौकसी इंदौर पहुँचे। वहीं, शहर में उन्होंने ‘सिर्फ तुम’ में अपने किरदारों के बारे में बात की और दर्शकों को आगामी एपिसोड्स में क्या देखने को मिलने वाला है, उसके बारे में बताया।
शहर में आने और इस शो में अपने किरदार के बारे में शालिनी कपूर ने कहा, “इस शहर में आकर मेरा काफी अच्छा समय बीता और यह देखकर मेरा दिल खुश हो जाता है कि इंदौर के लोग कितने मिलनसार हैं। यह जानकर और भी हैरानी हुई कि हमारे शो को लॉन्च हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है और इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। मैं शो में रणवीर की मां ममता का किरदार निभा रही हूँ और यह बहुत दिलचस्प किरदार है। रणवीर के लिए उसका प्यार समझ से परे है और एक ऐसे किरदार को निभाने के लिये मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूँ, जिसके दिल में इतना प्यार और पवित्रता है। दर्शकों को वाकई बहुत मजा आने वाला है कि जब कहानी आगे बढ़ेगी, तो उनका किरदार कैसा होगा। ” इंदौर में अपनी हायर स्टडी पूरी करने वाले पुनीत भी इस शहर में शो को प्रमोट करने के लिये पहुँचने पर उतने ही खुश थे। खुशी से झूमते हुए पुनीत ने कहा, “इंदौर आकर मैं बहुत खुश हूँ, जिस शहर से मेरी इतनी अच्छी यादें जुड़ी हैं। परदे पर अंश का किरदार निभाना मेरे लिये वाकई प्रेरणादायक है। अपने सौतेल भाई रणवीर के प्रति उसकी दुश्मनी और जलन के मामले में उसका चरित्र काफी उलझा हुआ है, लेकिन वह दिल का अच्छा है। उसके किरदार में आने वाले बदलावों को देखना दर्शकों के लिये दिलचस्प होने वाला है। इंदौर में हमारे फैन्स ने जिस तरह का सपोर्ट दिखाया है वह सच में दिल छू लेने वाला है। इतने सालों के बाद इस शहर में आने पर कॉलेज के दिनों की ढेर सारी यादें ताजा हो गईं। मुझे लगता है यह कहना सही होगा कि इंदौर की मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रहेगी।“

एक मेडिकल कॉलेज की पृष्ठभूमि पर बनी देहरादून के खूबसूरत इलाकों में स्थित, ‘सिर्फ तुम’ दो लोगों, रणवीर और सुहानी के बीच एक जटिल रिश्ते की बारीकियों को दर्शाता है। ये एक पहेली के दो टुकड़ों की तरह हैं, जो पूरी तरह से एक साथ फिट होते हैं। लेकिन नियति को तो कुछ और ही मंजूर है, सुहानी की मुलाकात रणवीर से होती है, जो उसके उलट, एक गुस्सैल और भावुक व्यक्ति है। वह दिल का अच्छा है और अपनी चाहत पूरी करके रहता है।

आने वाले एपिसोड में, दर्शक देखेंगे कि अंश अपने सौतेले भाई रणवीर को कैसे कमतर मानता है और उसे दुखी देखने के लिये किसी भी हद तक जा सकता है। वह सुहानी के लिये रणवीर का झुकाव देखता है और सिर्फ रणवीर पर वार करने लिये सुहानी को परेशान करने की चाल चलता है। क्या रणवीर को अंश की खतरनाक चालों का पता चल पायेगा और वह उसे रोक पायेगा? खैर, हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

रणवीर और सुहानी के साथ प्यार के इस रोमांचक नये सफर में शामिल हों ‘सिर्फ तुम’ में सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे सिर्फ कलर्स पर!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Ram Kapoor’s strategy leaves the inmates startled!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Ram Kapoor’s strategy leaves the inmates startled! Mumbai: With equations constantly shifting inside Netflix’s global phenomenon Lock Upp: Sach Ya Sazaa, Ram Kapoor makes a candid admission that catches the inmates off guard. In a conversation with Akanksha Chaudhary and Laila, Ram reveals that he isn’t following any fixed strategy […]

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]