Commercial cylinders become costlier in MP, inflation hits during

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है. इसके असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला है. यहां पर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कीमतें लगभग 62.50 से 65 रुपए तक बढ़ गई हैं. आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि 14 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वह पहले जिस कीमत पर मिलते थे. अब उसी कीमत पर मिलेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में अब कई जिलों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 3000 रुपए के आंकड़े को पार कर चुके हैं. रीवा में यह सबसे महंगा यानी 3066 रुपए में मिलेगा. वहीं राजधानी भोपाल में अब इसके लिए 2815 रुपए और इंदौर में 2919 रुपए चुकाने होंगे. प्रदेश के करीब 26 जिलों में अब व्यवसायों को 3 हजार या उससे अधिक में ही सिलेंडर खरीदना पड़ेगा.

×
Date : 02 October 2026 Posted By : EDITOR
MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार

📰 Generate e-Paper Clip हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार शिमला। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर बाजार से त्रण लेने का फैसला किया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से 600 […]

भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे UNN: भारत और पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच 3 बार मुकाबला हो सकता है। ICC ने गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप का […]