Congress appointed in-charges on 10 seats and SP on 6 seats

कांग्रेस ने 10 और सपा ने 6 सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी, अवधेश प्रसाद को मिली मिल्कीपुर की जिम्मेदारी

 

कांग्रेस ने 10 और सपा ने 6 सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी, अवधेश प्रसाद को मिली मिल्कीपुर की जिम्मेदारी

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने अपने प्रभारियों की सोमवार को घोषणा कर दी। कांग्रेस ने सभी 10 सीटों जबकि सपा ने छह सीटों पर प्रभारी घोषित किए हैं। सपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव कटेहरी (अंबेडकर नगर) सीट के प्रभारी होंगे, जबकि फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद और विधान परिषद में विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव मिल्कीपुर सीट (अयोध्या) के प्रभारी होंगे। इसी तरह, पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह को मझवा (मिर्जापुर) सीट का प्रभारी बनाया गया है, पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव करहल (मैनपुरी) के प्रभारी होंगे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक इंद्रजीत सरोज फूलपुर सीट (प्रयागराज) के प्रभारी बनाये गये हैं। इसके अलावा विधायक राजेंद्र कुमार को सीसामऊ सीट (कानपुर नगर) के उपचुनाव के लिए जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस ने किशोरीलाल शर्मा को दी बड़ी जिम्मेदारी
उधर, कांग्रेस ने भी उपचुनाव के लिए प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस ने पार्टी सांसदों किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौड़, तनुज पुनिया, उज्जवल रमण सिंह को क्रमश: सीसामऊ, मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद और फूलपुर सीटों का प्रभारी घोषित किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार रावत और लोकसभा चुनाव लड़क चुके रामनाथ सिकरवार को क्रमशः मझवां, कटेहरी, मिल्कीपुर, खैर और करहल सीटों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सपा और कांग्रेस इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन के सहयोगी हैं और दोनों ने हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]