Train accident in Itarsi, two bogies of summer special train derailed

Madhya Pradesh: इटारसी में ट्रेन हादसा, समर स्पेशल ट्रेन की दो बोगी पटरी से उतरीं

भोपालः मध्य प्रदेश के इटारसी में ट्रेन हादसा होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, इटारसी में समर स्पेशल ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गईं हैं। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं। रानी कमलापति से चलकर इटारसी होते हुए सहरसा जा रही स्पेशल ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसा करीब शाम 6.30 बजे हुआ।
मैसूर से रानी कमलापति की ओर जा रही थी ट्रेन
दरअसल, सोमवरा को मैसूर से रानी कमलापति की ओर चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन इटारसी रेलवे जंक्शन पहुंच रही थी। ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने वाली थी, तभी प्लेटफॉर्म 2 पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन के दो एसी कोच बी1 और बी2 पटरी से उतर गए। वहीं हादसे के बाद यात्री काफी परेशान हो गए और मौके पर चींख पुकार मच गई। किसी तरह से यात्री काफी डर के माहौल में चिल्लाते हुए ट्रेन से नीचे उतरे। वहीं हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ भी इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के द्वारा हादसे की जानकारी ली जा रही है। साथ ही रेलवे ट्रैक से उतरे ट्रेन की दोनों बोगियों को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं ट्रेन की बोगियों के बेपटरी हो जाने की वजह से स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है।

×
Date : 13 August 2024 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: इटारसी में ट्रेन हादसा, समर स्पेशल ट्रेन की दो बोगी पटरी से उतरीं
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]