Congress asked for information about those who helped BJP

MP: प्रत्‍याशियों से मतदान के दौरान शासकीय सेवकों द्वारा BJP को मदद करने वालों की जानकारी मांगी कांग्रेस ने

 

प्रत्‍याशियों से मतदान के दौरान शासकीय सेवकों द्वारा BJP को मदद करने वालों की जानकारी मांगी कांग्रेस ने

भोपाल: मध्‍यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 17 नवम्‍बर को विधानसभा चुनाव के लिये कार्यरत कंट्रोल रूम को चुनाव कार्य में संलग्‍न कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नियम विरूद्ध कार्य कर बीजेपी को लाभ पहुंचाने की प्राप्‍त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इनकी जानकारी अपने सभी प्रत्‍याशियों से मांगी हैं।
कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को प्रदेश मुख्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि मतदान के दिन प्रदेश कांग्रेस की लीगल टीम को शिकायतें मिली थी। इन सभी शिकायतों को एक बार फिर विस्‍तार से मांगा गया है। सभी प्रत्‍याशियों से नियम विरुद्ध मतदान करा रहे कर्मचारी और अधिकारियों शिकायतें 30 नवम्‍बर तक अनिवार्य रूप से कांग्रेस मुख्यालय को भेजने काे कहा गया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के आदेश पर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने सभी कांग्रेस के प्रत्याशियों को यह पत्र जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘हम अब नहीं करेंगे कोई हवाई हमला’, यूक्रेन ने रूस के सामने रखा युद्धविराम का प्रस्ताव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘हम अब नहीं करेंगे कोई हवाई हमला’, यूक्रेन ने रूस के सामने रखा युद्धविराम का प्रस्ताव कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार को रूस से अस्थायी युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दूतों के मॉस्को और कीव दौरे के दौरान लागू होगा। ट्रंप […]

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा: दरचुला में भूस्खलन से चमेलिया नदी का बहाव बाधित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा: दरचुला में भूस्खलन से चमेलिया नदी का बहाव बाधित काठमांडू। नेपाल के दरचुला जिले में भारी भूस्खलन के कारण चौलानी नदी आंशिक रूप से अवरुद्ध हो गई है। इससे नीचे की ओर बसे इलाकों में अचानक बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों […]