Congress distances itself from the case of PM Modi abusing his

PM मोदी को मां की गाली देने मामले से कांग्रेस का किनारा, सचिन पायलट ने कहा हम इसकी निंदा करते

गोपलगंज । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के विरोध में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के अन्य नेता मिलकर वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा गोपालगंज पहुंच गई। गोपालगंज पहुंची यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को दो दिन पहले दरभंगा में मां की गाली देने के मामले से कांग्रेस ने किनारा किया है। पायलट ने कहा कि इसका कांग्रेस पार्टी से कोई वास्ता नहीं है, इसकी हम निंदा करते हैं। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का शुक्रवार को 13वां दिन है। बेतिया से होकर दोपहर में यात्रा ने गोपालगंज जिले के मंगलपुर में प्रवेश किया। रास्ते में जगह-जगह राहुल और तेजस्वी का स्वागत हुआ। राहुल गांधी ने पहले बद गाड़ी में यात्रा की, फिर ओपन जीप में सवार हो गए। मंगलपुर से आगे विशनपुर तक यात्रा बढ़ गई।
दोपहर 1 बजे बाद राहुल-तेजस्वी का काफिला गोपालगंज के गांधी कॉलेज मैदान पहुंचा। पूर्व से तय कार्यक्रम के अनुसार यहां पर यात्रा का विश्राम हो रहा है। शाम चार बजे से शहर के मौनिया चौक से रोड शो शुरू होगा। राहुल गांधी सुबह 8.40 बजे बेतिया (पश्चिम चंपारण) के कुड़ियाकोठी से निकले। यहां से उनका काफिला हरिवाटिका पहुंचा। राहुल ने यहां राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बेतिया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित कई नेता मौजूद रहे। इन्हें देखने के लिए सड़क के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुटी। सभी नेताओं ने ओपन जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन किया।
वहीं राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी बेतिया पहुंचे और राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पायलट ने प्रधानमंत्री मोदी को दरभंगा में गाली देने के मामले की निंदा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि गाली वाले बयान से उनका या कांग्रेस पार्टी का कोई वास्ता नहीं है।

×
Date : 30 August 2025 Posted By : EDITOR
PM मोदी को मां की गाली देने मामले से कांग्रेस का किनारा, सचिन पायलट ने कहा हम इसकी निंदा करते
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]